घर में लानी है, खुशियाँ और पॉजिटिव एनर्जी ? तो आज ही लाए विंड चाइम और जाने कैसे और क्यों है जरूरी ?

घर में विंड चाइम लगाने के फायदे घर को सुंदर और सकारात्मक बनाने के लिए लोग कई चीजे अपनाते हैं। उनमें से एक है विंड चाइम यानी हवा चलने पर मधुर ध्वनि देने वाली घंटियाँ है। यह न केवल सजावट का हिस्सा है, बल्कि वास्तु और फेंगशुई के अनुसार इसे घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसकी मीठी आवाज माहौल को सुकून देती है और कई फायदे भी पहुँचाती है। आइए जानते हैं विंड चाइम लगाने से होने वाले कुछ लाभ।

Published by Ananya verma

घर में विंड चाइम लगाने के फायदे
घर को सुंदर और सकारात्मक बनाने के लिए लोग कई चीजे अपनाते हैं। उनमें से एक है विंड चाइम यानी हवा चलने पर मधुर ध्वनि देने वाली घंटियाँ है। यह न केवल सजावट का हिस्सा है, बल्कि वास्तु और फेंगशुई के अनुसार इसे घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसकी मीठी आवाज माहौल को सुकून देती है और कई फायदे भी पहुँचाती है। आइए जानते हैं विंड चाइम लगाने से होने वाले कुछ लाभ।

 1. पॉजिटिव एनर्जी फैलाना
विंड चाइम से निकलने वाली मधुर ध्वनि घर में पॉजिटिव एनर्जी फैलाती है। जब भी हवा बहती है और यह झूमता है, तो उसकी आवाज पूरे वातावरण को हल्का और शांत बना देती है। इससे घर के सदस्यों के बीच खुशियाँ और सकारात्मक सोच बढ़ती है।

 2. तनाव और चिंता कम होती है

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता आम हो गई है। विंड चाइम की मीठी टन-टन आवाज मन को शांति देती है और दिमाग को रिलैक्स करती है। कई बार इसकी आवाज सुनकर आपको ऐसा लगेगा जैसे कोई मधुर संगीत बज रहा हो। इससे मानसिक तनाव कम होता है और नींद भी अच्छी आती है।

 3. वास्तु दोष दूर करने में मददगार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में यदि कोई दोष हो या नकारात्मक ऊर्जा हो, तो विंड चाइम उसे दूर करने में सहायक होता है। खासकर धातु से बने विंड चाइम को दरवाजे या खिड़की पर लगाने से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती और वातावरण शांत रहता है।

 4. धन का आगमन 

फेंगशुई मान्यता के अनुसार, विंड चाइम को सही दिशा में लगाने से घर में समृद्धि और धन का आगमन होता है। माना जाता है कि इसकी ध्वनि से रुकावटें दूर होती हैं और घर में खुशहाली आती है। अक्सर लोग इसे उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाते हैं ताकि आर्थिक लाभ मिल सके।

5. घर में सुख-शांति बनाए रखता है

Related Post

जब घर में हमेशा मधुर ध्वनियाँ गूंजती हैं तो परिवार के लोगों के बीच झगड़े और तनाव कम होते हैं। विंड चाइम का असर रिश्तों पर भी पड़ता है। यह सदस्यों के बीच सामंजस्य बढ़ाता है और माहौल को खुशनुमा बनाता है।

6. सजावट का हिस्सा

विंड चाइम केवल शुभ लाभ देने वाला नहीं बल्कि डेकोरेशन आइटम भी है। इसे दरवाजों, खिड़कियों, बालकनी या बगीचे में लटकाने से घर सुंदर और आकर्षक दिखता है। बाजार में कई डिज़ाइन, रंग और धातुओं में विंड चाइम उपलब्ध होते हैं, जिन्हें लोग अपने इंटीरियर के हिसाब से चुन सकते हैं।

 7. बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए उपयोगी

छोटे बच्चों को विंड चाइम की मधुर आवाज़ बहुत पसंद आती है। यह उनके मूड को अच्छा बनाती है। वहीं, बुज़ुर्ग लोग भी इसकी ध्वनि से मानसिक शांति और सुकून महसूस करते हैं। इस तरह यह घर के हर सदस्य के लिए फायदेमंद साबित होता है।

8. दिशा का महत्व

धातु का विंड चाइम –पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

बाँस या लकड़ी का विंड चाइम -पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाया जाता है।

क्रिस्टल विंड चाइम –घर के बीचोंबीच या दक्षिण-पश्चिम में लगाने से रिश्ते मजबूत होते हैं।

Ananya verma

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026