सेक्स के दौरान भी लग सकती है चोट! ये 5 हैं ‘लव मेकिंग’ की मोस्ट कॉमन इंजरी

सेक्स के दौरान छोटी-सी भूल आपको भारी पड़ सकती है और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट की वजह बन सकती है. आइए, यहां जानते हैं कि लव मेकिंग यानी सेक्स के दौरान कौन-कौन सी कॉमन इंजरी हो सकती हैं.

Published by Prachi Tandon

सेक्स सिर्फ रोमांस और इमोशंस तक लिमिटेड नहीं होता है. रोमांस और इमोशंस में बहकर कई बार लोग छोटी-सी भूल कर जाते हैं और बाद में पछताते रहते हैं. इंटीमेट होते समय यानी सेक्स के दौरान अपनी हेल्थ से लेकर पार्टनर की हेल्थ का भी ध्यान रखना पड़ता है. क्योंकि, इसमें कई तरह की चोटें प्राइवेट पार्ट में लग सकती हैं. यह चोटें मामूली से लेकर गंभीर हो सकती हैं और आपकी डेली लाइफ पर असर डाल सकती हैं. 

सेक्स के समय होने वाली कॉमन इंजरी क्या हैं?

वजाइना में चोट और खरोंच

सेक्स के बाद ज्यादातर महिलाओं की शिकायत होती है कि उन्हें वजाइना में चोट या खरोंच आई है. यह समस्या रफ इंटरकोस और ल्यूब्रिकेंट की कमी की वजह से हो सकती है। कई बार यह समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि उठने-बैठने और चलने समेत रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालने लगती है.

मांसपेशियों में खिंचाव

सेक्स के बाद अक्सर लोग कमर दर्द और पैरों में दर्द की शिकायत करते हैं. यह मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से हो सकता है. ऐसे में रफ लव मेकिंग से बचने की सलाह दी जाती है. 

Related Post

सेंसिटिव टिश्यूज में चोट और सूजन

सेक्स के दौरान कई बार एक्साइटमेंट के चक्कर में लोग यह भूल जाते हैं कि सेंसिटिव टिश्यूज में चोट लग सकती है. टिश्यूज में चोट आने की वजह से वजाइना या एनस से ब्लीडिंग या सूजन हो सकती है. अगर इस तरह की कोई परेशानी आ जाती है तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए.

पेनिस इंजरी या फ्रेक्चर

सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, पुरुषों को भी गंभीर चोट लग सकती है, जिसमें पेनिस इंजरी सबसे ज्यादा कॉमन है. पेनिस इंजरी या फ्रेक्चर की समस्या कई बार इतनी गंभीर हो जाती है कि सर्जरी का सहारा लेना पड़ सकता है.

रैशेज और स्किन की समस्या

प्राइवेट पार्ट की स्किन बहुत ही सॉफ्ट होती है. ऐसे में कई बार इंटीमेसी में बार-बार रगड़ की वजह से स्किन छिल जाती है या रैशेज आ जाते हैं. वहीं, कई बार कंडोम या लुब्रिकेंट की वजह से भी स्किन एलर्जी हो जाती है. जिसकी वजह से टॉयलेट करते समय जलन की समस्या भी होने लगती है.

इन परेशानियों से बचने के लिए इंटीमेट होते समय सावधानी जरूर बरतने की सलाह दी जाती है. 

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026