महंगे क्लीनर भूल जाइए! नींबू से करें दीवाली की सफाई, असर देखकर कहेंगे ‘वाह!

दीवाली की सफाई सिर्फ घर की दीवारों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बाथरूम की चमक भी उतनी ही मायने रखती है, नींबू जैसे सस्ते और असरदार घरेलू उपाय से आप बिना किसी केमिकल के अपने बाथरूम को चमका सकते हैं.

Published by Anuradha Kashyap

Diwali 2025: दीवाली का त्यौहार नज़दीक आते ही घर की सफाई हर किसी की पहली प्रायोरिटी बन जाती है, झाड़ू, पोंछा, फर्श की चमक – सब पर ध्यान रहता है, लेकिन बाथरूम अक्सर सबसे मुश्किल जगह लगती है. साबुन की गंदगी, पानी के धब्बे और टाइल्स की पपड़ी साफ करने में घंटों लग जाते हैं लेकिन अगर इस झंझट को आप चुटकियों में खत्म कर सकते हैं, जी हाँ नींबू से बना घरेलू स्क्रब बाथरूम की सफाई को आसान और असरदार बना देता है, इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड न केवल गंदगी हटाता है बल्कि टाइल्स और फिटिंग्स को नई जैसी चमक देता है.

नींबू और बेकिंग सोडा: चमकदार टाइल्स का जादू

अगर टाइल्स पर साबुन की परत और पानी के निशान जिद्दी हो गए हैं, तो नींबू और बेकिंग सोडा का कॉम्बिनेशन कमाल कर सकता है. एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमें ताज़ा नींबू का रस मिलाएं, झाग बनने लगे तो इस पेस्ट को स्पंज की मदद से टाइल्स पर रगड़ें. कुछ मिनट छोड़ दें और फिर ब्रश से साफ करें, टाइल्स न सिर्फ साफ होंगी बल्कि उनकी पुरानी चमक भी लौट आएगी.

Related Post

नींबू और नमक: हटाएं जिद्दी फफूंदी और दाग

बाथरूम की ग्रिल, कोनों और टॉयलेट सीट के आसपास अक्सर फफूंदी जम जाती है, इसे हटाने के लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल करें. नींबू को आधा काटें और उसके ऊपर नमक छिड़कें, अब इस नींबू को सीधे दाग वाली जगह पर रगड़ें. नमक की रगड़ और नींबू का एसिड मिलकर फफूंदी को जड़ से निकाल देता है, कुछ देर बाद पानी से धो दें और फर्क खुद देखें.

नींबू और सिरका: नलों पर लाएं शीशे जैसी चमक

बाथरूम के नल और शावर अक्सर पानी के धब्बों से भर जाते हैं, इन्हें साफ करने के लिए नींबू और सिरका एक बेहतरीन उपाय हैं. एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में नींबू का रस और सिरका मिलाएं, इसे नलों और मेटल फिटिंग्स पर स्प्रे करें और पाँच मिनट तक छोड़ दें, इसके बाद नरम कपड़े से पोंछें.

नींबू और डिश वॉश लिक्विड: झाग से हटाएं हर गंदगी

अगर बाथरूम की फर्श पर फिसलन है, तो नींबू के रस में कुछ बूंदें डिश वॉश लिक्विड की मिलाएं इसे गर्म पानी में डालें और फर्श पर स्पंज या मॉप की मदद से फैलाएं. थोड़ी देर में फर्श की चिकनाई गायब हो जाएगी और हल्की नींबू की महक पूरे बाथरूम को ताजगी से भर देगी.

Anuradha Kashyap
Published by Anuradha Kashyap

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026