खरवार परिवार का वार्षिक मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Published by

खरवार वेलफेयर सोसाइटी ने आयोजित किया वार्षिक मिलन समारोह

नई दिल्ली [भारत], 23 दिसंबर: नांगली बिहार एक्स्टेंशन, नई दिल्ली स्थित किसान वाटिका के प्रांगण में “खरवार वेलफेयर सोसाइटी, दिल्ली प्रदेश” द्वारा 21 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम खरवार परिवार वार्षिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के कई राज्यों से खरवार समाज के सामाजिक नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं समाज के एकीकरण पर जोरदार अपील की।

दिल्ली में निवास करने वाले विभिन्न प्रदेशों से आए खरवार परिवारों ने सपरिवार कार्यक्रम में भाग लिया और सक्रिय सहभागिता निभाई। भारत की राजधानी में बसे समाज के लोगों की बड़ी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

राष्ट्रीय नेतृत्व के विचार

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मजिंद्र खरवार जी ने संगठन को मजबूत करने के लिए आपसी समरसता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खरवार भाई-बहन एक सूत्र में बंधकर समाज को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि दो रोटी कम खाकर भी बच्चों को शिक्षित करना आवश्यक है। समाज की मूल पहचान की लड़ाई को हर हाल में शीघ्र जीत लिया जाएगा, जिसका संपूर्ण समाधान अगले वर्ष तक कर लिया जाएगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अजय खरवार जी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज के प्रति अधिक सजग रहने का आह्वान किया।

Related Post

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जी ने कहा कि आगे की योजनाओं में सोसाइटी समाज के मेधावी लेकिन सुविधाओं से वंचित बच्चों को उच्च शिक्षा एवं उच्च सेवाओं के लिए तैयार करने में पूर्ण सहयोग करेगी। उन्होंने समाज के युवा वर्ग से संगठन से जुड़ने की अपील की।

दिल्ली प्रदेश की भूमिका

इसी क्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री कामेश्वर खरवार जी ने कहा कि दिल्ली में खरवार समाज को एकजुट कर एक सशक्त समाज बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने समाज के लोगों से सोसाइटी के कार्यों में भरपूर सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि समाज सुरक्षित और संगठित रह सके।

मीडिया और महिला सशक्तिकरण पर विचार

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री मनीष खरवार ने पत्रकारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि खरवार समाज लाखों की संख्या में है, लेकिन एक-दूसरे को नहीं जानता। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से खरवार वेलफेयर सोसाइटी समाज को एक मंच पर लाने और एकजुट करने का प्रयास कर रही है।

दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती राजकुमारी खरवार जी ने महिलाओं से आगे बढ़कर समाज का प्रतिनिधित्व करने और हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने पर जोर दिया।

सहभागिता और संकल्प

कार्यक्रम में हाकिम खरवार, विजय खरवार, रविन्द्र खरवार, उमेश खरवार, सी. के. खरवार, रामजी खरवार, मनोज खरवार, सुरेंद्र खरवार, सुबोध खरवार, गौरीशंकर खरवार, दया शंकर खरवार सहित समस्त दिल्ली प्रदेश टीम एवं सैकड़ों की संख्या में खरवार भाई-बहनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती के लिए हर वर्ष और अधिक उत्साह के साथ ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Published by

Recent Posts

ROCO फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लें डेट

India Cricket Schedule 2026-27: किक्रेट लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है कि BCCI ने…

March 26, 2026

Medicine Price Hike: आम आदमी की जेब पर पड़ा भार, बढ़ गए इन 1000 दवाओं के दाम, जानें वजह

Medicine Price Hike: सरकार ने 1 अप्रैल से जरूरी दवाओं की कीमतों में 0.6% बढ़ोतरी…

March 26, 2026

कभी पेट भरना था मुश्किल, अब IPL में चमकने को तैयार है ट्रक ड्राइवर का बेटा! पिता की कहानी सुन रो पड़ेंगे आप

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के सितारों का एक अलग ही स्ट्रगल होता है, वो बड़े…

March 26, 2026

PSL 2026: ऐसा क्या हुआ जो डेविड वॉर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही लगा दी पाकिस्तान खिलाड़ियों की क्लास, जानें पूरा मामला

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर…

March 26, 2026