Karwa Chauth 2025: सिर्फ पत्नी नहीं, पतिदेव की भी होती है कुछ जिम्मेदारियां, व्रत के दिन भूलकर भी ना करें ये गलती वरना…

Karwa Chauth Rules For Husbands: करवा चौथ 2025 सिर्फ महिलाओं का त्योहार नहीं है इसमें पतियों की भूमिका भी अहम मानी गई है. पत्नी के व्रत का सम्मान आप कई तरीके से कर सकते हैं. आईए जानते हैं कुछ टिप्स जो आपकी पत्नी का व्रत सफल बना देगा.

Published by Shraddha Pandey

Karwa Chauth Dos And Don’ts For Husband: करवा चौथ (Karwa Chauth 2025) सिर्फ महिलाओं का त्योहार नहीं है. यह पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने वाला दिन भी है. इस साल 2025 में करवा चौथ शुक्रवार, 10 अक्टूबर को है. रात्रि में चंद्र उदय का समय 08:13 PM रहेगा. इस दिन सुहागन महिलाएं सूर्योदय से चंद्र उदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र व खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं.

लेकिन सिर्फ पत्नी ही नहीं, पतियों के लिए भी कुछ नियम और टिप्स हैं, जिससे रिश्ता और भी मधुर बन सके और व्रत का महत्व बढ़े.

1. पत्नी के व्रत का सम्मान करें

कुछ पति हंसी-मजाक में या हल्के-फुल्के अंदाज में व्रत को लेते हैं. करवा चौथ व्रत केवल भूख या निर्जल रहना नहीं है, यह श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है. इसलिए इस दिन पत्नी के व्रत का सम्मान करना बेहद जरूरी है. उनकी मेहनत और भावना को हल्के में न लें.

2. नॉनवेज और शराब से दूर रहें

हालांकि, पत्नी ही निर्जला व्रत रख रही हैं, लेकिन पति भी इस दिन संयम बरतें. मदिरा या मांसाहार से दूर रहने से न सिर्फ वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है, बल्कि पत्नी को भी खुशी मिलती है. अगर आप पूरा व्रत न रख पाएं, तो कम से कम इन चीज़ों से दूर रहें.

Related Post

3. पूजा-पाठ में साथ दें

करवा चौथ पर पत्नी के साथ रहना और उनका सहयोग करना बहुत जरूरी है. घर पर हैं तो पूजा-पाठ में मदद करें, मोबाइल या टीवी में उलझने की बजाय पत्नी का साथ दें. ऑफिस में हैं तो जल्दी घर लौटने की कोशिश करें. आपका साथ व्रत को और विशेष बनाता है.

4. उपहार को औपचारिकता न समझें

करवा चौथ पर पत्नी को उपहार देना जरूरी है, लेकिन इसे सिर्फ औपचारिकता न मानें. यह उनके प्रति आपके सम्मान और प्यार का प्रतीक होना चाहिए. फूल, गहने, मिठाई या प्यारे शब्द, हर छोटा Gesture उनके मन में खुशी और सम्मान पैदा करता है.

पति भी पत्नियों के लिए रख सकते हैं व्रत

करवा चौथ सिर्फ व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के स्नेह, समझ और सम्मान को बढ़ाने वाला दिन है. पतियों का साथ और उनकी भावनाओं का सम्मान इस त्योहार को और भी खास बना देता है. अगर आपका दिल करे तो आप भी अपनी पत्नी के लिए व्रत रख सकते हैं. इससे उनके मन में आपके लिए सम्मान और प्यार दोगुना बढ़ जाएगा. कई लोग प्यार और आदर में अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखते हैं. हालांकि, ये कोई जरूरी नहीं आप पर निर्भर करता है.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026