Karwa Chauth 2025 पर सता रहा पिंपल्स का डर? अपनाएं ये 5 मेकअप हैक्स, गलती से भी नहीं दिखेंगे दाग-धब्बे

Karwa Chauth Makeup Hacks: करवा चौथ 2025 पर मेकअप से स्किन खराब न हो और चेहरे पर दाग धब्बे न दिखें, इसे लेकर इस वक्त महिलाएं बेहद परेशान होंगी. ये 5 आसान टिप्स से जानें कैसे मुंहासों से छुटकारा पाएं और करवा चौथ पर बिलकुल नेचुरल दिखें.

Published by Shraddha Pandey

Karwa Chauth Skin Care Routine: करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Ka Vrat) सिर्फ प्रेम और आस्था का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि सजने-संवरने का भी खास मौका होता है. इस दिन हर महिला चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे, हाथों में मेहंदी, चेहरे पर चमक और मेकअप का फेस्टिव टच. लेकिन, कई बार यही मेकअप चेहरे पर दाने, मुंहासे और जलन जैसी परेशानियों का कारण बन जाता है.

विशेषज्ञों के अनुसार, असली समस्या मेकअप से नहीं होती, बल्कि उसकी सही तैयारी और बाद की देखभाल न करने से होती है. अगर स्किन को सही तरह से क्लीन और केयर न किया जाए तो रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और स्किन को नुकसान पहुंचता है.

तो इस करवा चौथ पर अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन भी ग्लो करे और मेकअप भी लंबे समय तक टिका रहे, तो अपनाइए ये 5 आसान स्किन-सेविंग टिप्स:

1. हल्की एक्सफोलिएशन करें

करवा चौथ से एक दिन पहले हल्के स्क्रब से एक्सफोलिएट करें. इससे डेड स्किन हट जाएगी और पोर्स साफ होंगे. इसके बाद हाइड्रेटिंग फेस मास्क लगाएं। इससे मेकअप नैचुरल लगेगा और लंबे समय तक टिका रहेगा.

2. आइसिंग जरूर करें

मेकअप से पहले बर्फ को कपड़े में लपेटकर चेहरे पर हल्के हाथ से मलें. इससे पोर्स टाइट होंगे, ऑयल कम निकलेगा और मेकअप स्मूद लगेगा.

3. ब्रश और ब्लेंडर साफ रखें

Related Post

गंदे मेकअप ब्रश और ब्लेंडर बैक्टीरिया के घर होते हैं, जो दाने और इंफेक्शन का कारण बनते हैं. इन्हें बेबी शैम्पू या जेंटल क्लेंज़र से साफ करें.

4. हैवी लेयर से बचें

ज्यादा फाउंडेशन और मोटे लेयर चेहरे को दमघोंटू बना देते हैं. नॉन-कॉमेडोजेनिक और हल्के फॉर्मूले का इस्तेमाल करें. कम मेकअप से भी ग्लो पाना आसान है.

5. डबल क्लींजिंग करना न भूलें

पूजा और रीतियों के बाद मेकअप सबसे पहले माइस्लर वॉटर से हटाएं, फिर हल्के फेसवॉश से चेहरा धोएं. सोने से पहले एलोवेरा जेल या कै calming serum लगाएं ताकि स्किन रिलैक्स हो जाए.

करवा चौथ पर ऐसे पाएं ग्लोइंग स्किन 

करवा चौथ पर ग्लो पाना मुश्किल नहीं है, बस थोड़ी सी समझदारी और सही स्किन केयर रूटीन से आप चेहरे को नेचुरल ब्राइट और हेल्दी रख सकती हैं.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026