क्या शरीर को नुकसान पहुंचा रहा RO का पानी, डॉक्टर्स ने बताया सच; सुन नहीं होगा यकीन

Ro Water Harmful Or Not: रिवर्स ऑस्मोसिस यानी आरो वाले प्यूरीफायर लोगों के बीच काफी पॉपूलर है. इन्हें पानी से गंदगी और हानिकारक तत्वों को हटाने के लिए काफी भरोसेमंद माना जाता है.

Published by Preeti Rajput

Ro Water Harmful Or Not: आजकल सभी अपने घरों में पानी को साफ करने के लिए वॉटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते हैं. खासतौर पर रिवर्स ऑस्मोसिस यानी आरो वाले प्यूरीफायर लोगों के बीच काफी पॉपूलर है. इन्हें पानी से गंदगी और हानिकारक तत्वों को हटाने के लिए काफी भरोसेमंद माना जाता है. इस वजह से लोग रोजाना आरो का पानी पीते हैं. हालांकि समय-समय पर यह भी सवाल उठता रहा है कि क्या आरो का पानी पूरी तरह से सुरक्षित है या नहीं.

डॉक्टरों का क्या कहना है?

कुछ लोगों का मानना है कि फिल्ट्रेशन के दौरान पानी में मौजूद मिनरल भी निकल जाते हैं. जिससे शरीर पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है. खासतौर पर जब आप लंबे समय तक आरो का पानी पीते है. मिनरल की कमी से इलेक्ट्रोलाइट संतुलन होने की चिंता जताई जाती है. दरअसल, इसको लेकर डॉक्टरों का कहना है कि इसे लेकर मन में कई तरह के सवाल है. दरअसल, आरो फिल्ट्रेशन पानी से कई तरह की अशुद्धियों को हटाता है, लेकिन सेहत को नुकसान होने की संभावना कम ही मानी जाती है. 

किस तरह से काम करता है आरो?

आरोपानी मेम्ब्रेन से गुजरता है, इस प्रक्रिया में बैक्टीरिया, वायरस, घुले हुए नमक और हानिकारक तत्वों को अलग कर देता है. यही कारण है जिन इलाकों में भोजन में प्रदूषण या अशुद्धियां पाई जाती है. वहां आरो सिस्टम पानी को साफ करने के लिए प्रभावी माना जाता है. हालांकि, इस प्रक्रिया के दौरान पानी में मौजूद कुछ नेचुरल मिनरल जैसे कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है. यही कारण है कि कई लोग मानते हैं कि आरो का पानी जरुरत से ज्यादा शुद्ध हो जाता है. इसमें पोषक तत्व कम हो जाते हैं. 

मिनरल की कमी

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर को मिलने वाले जरुरी मिनरल का सोर्स केवल पानी नहीं है, बल्कि हमारा रोज का खाना होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पीने के पानी से शरीर को मिलने वाले मिनरल की मात्रा काफी कम होती है. उनका कहना है कि अगर कोई रोज संतुलित और पोषक आहार लेता है, तो शरीर में मिनरल की कमी पूरी हो सकती है. 

किडनी पर क्या असर डालता है आरो का पानी?

किडनी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आरो का पानी किडनी की सेहत पर कोई बड़ा नेगेटिव असर नहीं डालता है. डॉक्टर के मुताबिक, आरो सिस्टम पानी से अशुद्धियां हटाने के लिए बनाया गया है. जिससे पानी पीने के लिए सुरक्षित हो जाता है. हालांकि, इस प्रक्रिया में कुछ मिनरल कम हो सकते हैं, लेकिन किडनी की सेहत के लिए ज्यादा जरूरी चीज है प्रयाप्त मात्रा में पानी पीना, क्योंकि इससे शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है. 

Related Post

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन

लंबे समय तक आरो का पानी पीने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगड़ सकता है, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक, हेल्दी लोगों में ऐसा होना बहुत कम संभावना वाला मामला है. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन किडनी हार्मोन और खाने से मिलने वाले पोषक तत्वोंके कारण नियंत्रित होता है. इसलिए नॉर्मल कंडीशन में आरो का पानी पीने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है. 

Screen Bribing: बच्चों की सेहत और दिमाग के लिए खतरनाक है ‘स्क्रीन ब्राइबिंग’, एक्सपर्ट्स ने पेरेंट्स को किया अलर्ट

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. कृप्या किसी भी नई गतिविधि को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर और संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरुर लें.

Preeti Rajput

Recent Posts

Excise policy case: आबकारी नीति केस: केजरीवाल-सिसोदिया ने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, की ये मांगे

Excise policy case: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों ने…

March 11, 2026

Fridge Gas Leak: क्या आपकी फ्रिज से भी लीक हो रही गैस, जानें क्या करें और क्या न करें?

Fridge Gas Leak: रेफ्रिजरेटर एक ऐसी चीज है जो आज के समय में हर किसी…

March 11, 2026