क्या आप जानते हैं? घर में जलने वाली अगरबत्ती सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है!

Agarbatti Side Effects: अगरबत्ती का धुआं सिगरेट के धुएं जितना ही खतरनाक हो सकता है. इसमें मौजूद केमिकल्स फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं.

Published by Shraddha Pandey

Incense Smoke Health Risks: हमारे देश में पूजा-पाठ का खास महत्व है. हर सुबह घरों में भगवान की आराधना के साथ-साथ अगरबत्ती या धूप जलाना आम बात है. इसकी खुशबू से माहौल शांत और पॉजिटिव लगता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि रोजाना अगरबत्ती जलाने की ये आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगरबत्ती से निकलने वाला धुआं सिगरेट के धुएं जितना ही नहीं, बल्कि कई बार उससे भी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है.

अगरबत्ती का धुआं क्यों है खतरनाक?

दरअसल, अगरबत्ती जलने पर हवा में PM 2.5, PM 10 और VOCs (वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स) जैसे हानिकारक कण फैल जाते हैं. ये बेहद छोटे कण सांस के जरिए फेफड़ों में पहुंच जाते हैं और वहां जमा होकर सूजन, एलर्जी और सांस की दिक्कतें बढ़ाते हैं.

अगरबत्ती का धुआं करता है ये काम

अगर कमरे में हवा का आने-जाने का रास्ता बंद हो, तो ये धुआं लंबे समय तक घर के अंदर ही बना रहता है. एक इंटरनेशनल रिसर्च के अनुसार, रोजाना अगरबत्ती जलाने से घर के अंदर का PM 2.5 स्तर सुरक्षित सीमा से कई गुना ज्यादा हो सकता है. लंबे समय तक ऐसा होने पर अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, COPD (क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और यहां तक कि फेफड़ों के कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है.

Related Post

शरीर के किन हिस्सों पर पड़ता है असर?

अगरबत्ती के धुएं का असर सिर्फ फेफड़ों पर ही नहीं, बल्कि आंख, नाक और गले पर भी पड़ता है.

• इससे जलन, खुजली, खांसी और साइनस की समस्या बढ़ सकती है.
• लंबे समय में यह एल्विओलाई (फेफड़ों के छोटे हिस्से) को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है.
• एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगरबत्ती के धुएं में बेंजीन, फॉर्मल्डिहाइड और पीएम 2.5 जैसे केमिकल होते हैं- ये वही तत्व हैं जो सिगरेट में पाए जाते हैं, और फेफड़ों व ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं.

कैसे करें बचाव?

अगर आप अगरबत्ती जलाते हैं, तो कमरे की खिड़कियां और दरवाजे खुले रखें, ताकि धुआं बाहर जा सके. पंखा ऑन रखें, ताकि हवा का सर्कुलेशन बना रहे. बेहतर होगा कि आप अगरबत्ती की जगह देसी घी का दीपक या नेचुरल एसेंशियल ऑयल डिफ्यूजर इस्तेमाल करें- इससे खुशबू भी बनी रहेगी और सेहत भी सुरक्षित रहेगी.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026