Green Pea Dishes: ठंड में वरदान साबित होगी यह हरी सब्जी, दानों में छिपा है सेहत का खजाना; बना सकते हैं कई शानदार डिशेज

Green Pea Dishes: सर्दियों में हरी मटर का ढेर बाजार में देखने को मिलता है. यह सर्दियों में खाने के लिए काफी जरुरी हो जाता है. इसे करी, चावल, पास्ता और सलाद में इस्तेमाल किया जा सकता है.

Published by Preeti Rajput

Green Pea Dishes: सर्दियों में गर्मी का अहसास और पेट भरने वाले खाने की काफी ज्यादा जरुरत होती है. यह शरीर को पोषण देने के साथ मन को भी अच्छा रखता है. मौसमी चीजें ऐसा करने में काफी मददगार साबित होती हैं, जैसे हरी मटर. इसके मिठास, चटक रंग हर तरह के भोजन में रंग जमा देता है.

हरी मटर का खास स्वाद

साथ ही खाने का स्वाद भी बढ़ा देता है. डिशेज में घुलने-मिलने की काबिलियत के कारण इसे काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. ताजी हो या फिर फ्रोजन मटन आसानी से किसी भी रेसिपी में घुल जाती है और इसका स्वाद बढ़ा देती है. हरी मटर सेहत के लिए भी काफी ज्यादा बेहतरीन है. 

हरी मटर से बनाएं शानदार डिशेज

हरी मटर का सूप: सर्दियों में हरी मटर का सूप एक गरम कटोरा भरकर पीने से काफी आराम मिलता है. प्याज और लहसुन को भूनकर इसमें डाल सकते हैं. फ्रोजन मटर, वेजिटेबल स्टॉक और पुदीने की एक टहनी को मिलाकर सूप में डाल सकते हैं. मटर के नरम होने तक सूप को पकाएं. क्रीम या दही से यह और भी ज्यादा खास बन जाता है. सर्दियों में सूप काफी अच्छा होता है. 

मटर और आलू की करी: मटर और आलू सर्दियों में यह सबसे बेहतरीन डिश है. इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं लगती है. जीरा, प्याज और टमाटर डालें फिर मसाले डालकर इसे पकने के लिए रख दें. आलू मटर की मिठास मसाले से बैलेंस हो जाती है. जिससे एक ऐसी डिश बनती है, जो आपका पेट भरने में मदद करती है.

Related Post

मटर के साथ क्रीमी पास्ता: मटर के साथ क्रीमी पास्ता आपकी क्रेविंग दूर कर सकता है. पास्ता क्रीम और पार्मेज़ान चीज से बनाकर तैयार कर लें. आखिर में मटर डालें ताकि उनका चमकीला रंग पास्ता का स्वाद बढ़ा देता है. जिससे उसका स्वाद बढ़ जाता है. यह डिश वीकनाइट्स के लिए एकदम परफेक्ट है. 

हरी मटर पुलाव: सर्दियों में चावल की डिश काफी आरामदायक होती है. घी में प्याज, अदरक और दालचीनी डालकर पुलाव का स्वाद काफी बढ़ जाता है. चावल, मटर और पानी डालें फिर से कुछ समय के लिए पकने के लिए छोड़ दें. मटर खुशबूदार चावल के साथ मिठास  का शानदार एहसास देती है.

मटर कटलेट: उबले हुए आलू को हरी मटर और मिर्च के साथ मैश करें. नमक और एक चुटकी गरम मसाला डालकर इसे अच्छे से पका लें. ये कटलेट बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं .

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Video: कोहली का नाम सुनते ही बाबर आज़म को लगी मिर्ची, पत्रकार पर हुए आग बबूला; घटना कैमरे में कैद

Babar azam press conference: हाल ही में PSL के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार…

April 9, 2026

गुजरात को जीत दिलाना शुभमन गिल को पड़ा महंगा! BCCI ने कप्तान पर ठोका 12 लाख का जुर्माना

DC vs GT: गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल सहित तीन बल्लेबाजों ने शानदार…

April 9, 2026

Masik Shivratri 2026: 15 या 16 अप्रैल आखिर कब है वैशाख मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानें तारीख और शुभ मुहूर्त यहां

Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि के खास मौके पर भक्त जलाभिषेक करने के साथ व्रत…

April 9, 2026