सुबह की ये आदतें कर रही हैं आपको बेडरूम में निराश,आज ही छोड़ें वरना सेक्स लाइफ हो जाएगी बर्बाद

Bedroom Performance Secrets: एक हेल्दी और खुशहाल रिश्ता हर कोई चाहता है लेकिन अनजाने में कि जाने वाली कुछ छोटी-मोटी गलतियां रिश्ते को धीरे -धीरे को प्रभावित करती हैं।

Bedroom Performance Secrets: एक हेल्दी और खुशहाल रिश्ते के लिए प्यार और आपसी समझ जितनी जरूरी है उतनी ही रोमांटिक और सेक्स लाइफ भी होती है। अक्सर हम अनजाने में छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो धीरे-धीरे उनकी इंटिमेसी और रिश्ते को प्रभावित करने लगती है। खासतौर पर सुबह की आदतें सेक्स लाइफ पर बड़ा असर डालती हैं। गलत मॉर्निंग रूटीन से न केवल एनर्जी और मूड खराब होता है, बल्कि यह लंबे समय में हार्मोन और स्टैमिना पर भी असर डालकर सेक्स लाइफ को कमजोर कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सुबह उठते ही की जाने वाली अपनी रोज़मर्रा की आदतों पर ध्यान दें और समय रहते उनमें बदलाव करें। आइए जानते हैं सुबह की 5 बड़ी गलतियां, जिन्हें अगर आप बदल लें तो आपकी सेक्स लाइफ में पॉज़िटिव और रोमांटिक बदलाव आ सकता है।

सुबह एक्सरसाइज को इग्नोर करना

स्वस्थ और एनर्जेटिक बने रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है। लेकिन आजकल लोग सुबह उठते ही घंटों मोबाइल स्क्रॉल करने में समय बर्बाद कर देते हैं और शारीरिक गतिविधियों को बिल्कुल नज़रअंदाज़ कर देते हैं। अगर आप रोजाना 20–30 मिनट की मॉर्निंग वॉक, योगा या कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं तो यह शरीर को फिट रखने के साथ-साथ सेक्स ड्राइव को भी बूस्ट करती है।

सुबह-सुबह तंबाकू, सिगरेट और कैफीन की आदत

कुछ लोग सुबह उठते ही तंबाकू, सिगरेट या फिर चाय-कॉफी का सेवन करते हैं। उन्हें लगता है कि इसके बिना दिन की शुरुआत करना मुश्किल है। लेकिन यह आदत धीरे-धीरे आपके शरीर के साथ-साथ आपकी सेक्स लाइफ पर भी गहरा असर डालती है।क्योंकि सिगरेट और तंबाकू में निकोटीन पाया जाता है जो रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ देता है, जिससे शरीर में ब्लड फ्लो सही तरह से नहीं हो पाता।

Related Post

नींद की कमी

अगर आप रोजाना 8 घंटे की नींद नहीं लेते, तो इसका सीधा असर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। नींद की कमी से शरीर थका हुआ महसूस करता है, दिमाग सही तरह से एकाग्र नहीं हो पाता और मूड भी चिड़चिड़ा हो जाता है, लगातार अधूरी नींद से आपकी सेक्स ड्राइव भी प्रभावित होती है,

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026