Meditation Benefits: रोजाना 5 मिनट मेडिटेशन करने से मिलते हैं ढेरों फायदे,शरीर रहता है स्वस्थ..!

Meditation Benefits: सोने से पहले 5 मिनट की मेडिटेशन दिमाग को शांत करती है, तनाव कम करती है, नींद सुधारती है और भावनात्मक संतुलन बढ़ाती है. ये आसान, तेज और असरदार रात का रीसेट है.

Published by sanskritij jaipuria

Meditation Benefits: सोने से पहले सिर्फ पांच मिनट, धीरे-धीरे सांस लेना, आंखें बंद करना और दिन की भागदौड़ से थोड़ा अलग होना ये जितना सरल लगता है, उतना ही प्रभावशाली हो सकता है. न्यूरोलॉजिस्ट और स्लीप एक्सपर्ट मानते हैं कि ये छोटा सा रूटीन आपके दिमाग को रीसैट करने का एक शक्तिशाली तरीका हो सकता है और इसके लंबे समय तक असर भी बहुत जरूरी हैं.

सिर्फ 5 मिनट में बड़ा बदलाव

कई लोग सोचते हैं कि छोटी मेडिटेशन से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि दिमाग जल्दी ही प्रतिक्रिया देता है. डॉ. केनी रविश राजीव, वरिष्ठ न्यूरोलॉजी कंसल्टेंट, कहते हैं, “सोने से पहले पांच मिनट की मेडिटेशन भी काफी असरदार हो सकती है. ये दिमाग को एक्टिव और सतर्क स्थिति से शांत मोड में ले जाने में मदद करती है.”

ये सिर्फ सोचने की बात नहीं है शरीर भी तुरंत बदलाव दिखाता है. डॉ. केनी के अनुसार, ये पांच मिनट हृदय गति को धीमा कर सकते हैं, तनाव हॉर्मोन्स को कम कर सकते हैं और दिनभर की मानसिक हलचल को शांत कर सकते हैं. समय के साथ, दिमाग इस छोटे से रूटीन को रात को शांत होने से जोड़ने लगता है, जिससे मानसिक रूप से रात को आराम करना आसान हो जाता है. 

नियमितता है सबसे जरूरी

स्लीप विशेषज्ञ डॉ. पुजन पारिख बताते हैं कि छोटी मेडिटेशन इसलिए काम करती है क्योंकि इसे लगातार करना आसान होता है. “अध्ययन दिखाते हैं कि नियमितता समय से ज्यादा मायने रखती है. छोटे, नियमित सत्र हफ्तों में भी बदलाव ला सकते हैं.”

Related Post

नींद की गुणवत्ता कैसे बढ़ती है

दोनों विशेषज्ञ मानते हैं कि इसका असर नींद पर तुरंत और साफ होता है. उन कुछ मिनटों में दिमाग तेज और व्यस्त तरंगों से धीमी और शांत तरंगों में बदल जाता है. सांस गहरी होती है और मांसपेशियां आराम करती हैं.

डॉ. पारिख बताते हैं, “ये हृदय गति को कम करता है, ब्लड प्रेशर घटाता है और दिमाग को अल्फा वेव्स में लाता है. जो लोग सोने से पहले थोड़ा मेडिटेशन करते हैं, वे रात में कम बार जागते हैं और उनकी नींद ज्यादा तरोताजा करती है. समय के साथ, इसका असर सुबह की सतर्कता, मूड और दिन भर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता पर भी पड़ता है.

क्या इसके लिए खास तैयारी चाहिए?

बिलकुल नहीं.. डॉ. पारिख कहते हैं, फॉरमल सेटअप जरूरी नहीं है. आप लेट कर भी मेडिटेशन कर सकते हैं. शांत, अंधेरा कमरा और आरामदायक तापमान मदद करता है.

पांच मिनट, कोई उपकरण नहीं, कोई ऐप नहीं, कोई सख्त मुद्रा नहीं इतना आसान होने की वजह से यह रूटीन असरदार है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Today’s Weather 30 March 2026: आज यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ नोएडा में बारिश के आसार

Today's Weather 30 March 2026: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम काफी बदल रहा है.…

March 30, 2026

धर्म से ऊपर इंसानियत! हिंदू भाइयों ने पेश की अनोखी मिसाल; ईदगाह के लिए दान कर दी अपनी जमीन

land donated to idgah: करीब 7,000 की आबादी वाले इस गांव में स्थित ईदगाह काफी…

March 29, 2026

शूटिंग के दौरान हुआ हादसा! एक्टर की हुई दर्दनाक मौत; इंडस्ट्री में शोक की लहर

Rahul Arunodoy Banerjee Death: राहुल ओडिशा के तालसरी बीच पर एक टीवी शो की शूटिंग…

March 29, 2026

DMK Manifesto 2026: स्टालिन का मास्टरस्ट्रोक! फ्री लैपटॉप से 2000 रुपये मदद तक, DMK के घोषणापत्र में क्या खास?

Tamil Nadu Election 2026: घोषणापत्र में तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने…

March 29, 2026

UP Teacher Recruitment 2026: यूपी में 24,000+ शिक्षक भर्तियां जल्द, नया पोर्टल होगा लाइव; यहां समझें सारी डिटेल्स

UP Education Service Commission: नई भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार किए गए ई-अधियाचन पोर्टल का…

March 29, 2026

West Bengal Election 2026: कांग्रेस ने 284 सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित; अधीर रंजन चौधरी को इस सीट से मिला टिकट

West Bengal Election 2026: सूची में सबसे प्रमुख नाम अधीर रंजन चौधरी का है, जो…

March 29, 2026