Healthy Eating Habit: आपकी जल्दीबाजी बिगाड़ रही है आंतों का स्वास्थ्य? जानें क्या है 20-30 मिनट चबाने का नियम

Healthy Eating Habit: तेजी से खाना खाने और ठीक से न चबाने की आदत पाचन तंत्र और आंतों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है. स्क्रीन देखते हुए भोजन करने से ओवरईटिंग, पेट फूलना, गैस और थकान जैसी समस्याएं बढ़ती हैं. विशेषज्ञ 20-30 मिनट में आराम से खाना खाने, हर कौर को 20-30 बार चबाने और स्क्रीन फ्री भोजन की सलाह देते हैं.

Published by Ranjana Sharma

Healthy Eating Habit: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग खाना जल्दी-जल्दी खत्म कर लेते हैं. ऑफिस की मीटिंग, मोबाइल स्क्रीन या टीवी के सामने बैठकर खाना आम आदत बन चुकी है. लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि यही जल्दबाजी हमारी पाचन क्रिया और आंतों के स्वास्थ्य को चुपचाप नुकसान पहुंचा रही है.

तेजी से खाना क्यों है नुकसानदायक?

जब हम बहुत तेजी से खाना खाते हैं, तो भोजन ठीक से चब नहीं पाते. पाचन की प्रक्रिया मुंह से ही शुरू होती है. लार में मौजूद एंजाइम भोजन को तोड़ने का काम करते हैं. यदि खाना पर्याप्त समय तक नहीं चबाया जाता, तो पेट और आंतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. इससे गैस, पेट फूलना, एसिडिटी और भारीपन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
डाक्टरों के अनुसार, दिमाग को यह संकेत मिलने में करीब 15-20 मिनट लगते हैं कि पेट भर चुका है. अगर हम 5-10 मिनट में खाना खत्म कर देते हैं, तो अक्सर जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं. इसका असर वजन, ब्लड शुगर और ऊर्जा स्तर पर भी पड़ता है.

स्क्रीन पर ध्यान, पेट पर असर

मोबाइल या टीवी देखते हुए खाना खाने से हमारा ध्यान भोजन से हट जाता है. इस स्थिति में हम न तो स्वाद पर ध्यान देते हैं और न ही चबाने की प्रक्रिया पर. परिणामस्वरूप, भोजन बड़े टुकड़ों में निगल लिया जाता है. इससे पाचन तंत्र को अधिक मेहनत करनी पड़ती है. लंबे समय तक यह आदत बनी रहे तो आंतों में सूजन, अपच और लगातार थकान जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. कई लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि असल कारण उनकी खाने की आदत होती है.

Related Post

20-30 मिनट का नियम क्या है?

पोषण विशेषज्ञ 20-30 मिनट में आराम से खाना खाने की सलाह देते हैं. इसका मतलब है कि हर कौर को अच्छी तरह चबाकर खाया जाए. सामान्य तौर पर एक निवाले को 20-30 बार चबाना फायदेमंद माना जाता है. इससे भोजन छोटे-छोटे कणों में टूट जाता है और पाचन आसान हो जाता है. धीरे-धीरे खाना खाने से शरीर को संतुष्टि का संकेत समय पर मिल जाता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है. साथ ही पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है और आंतों पर दबाव घटता है.

ये हैं सही आदतें

  • स्क्रीन फ्री भोजन: खाना खाते समय मोबाइल और टीवी से दूरी रखें.
  • हर कौर को ध्यान से चबाएं: कम से कम 20 बार चबाने की कोशिश करें.
  • खाने में समय लें: पूरे भोजन के लिए कम से कम 20 मिनट निकालें.

इन तीन छोटे बदलावों से पेट फूलना, गैस और भारीपन जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Vaishali Clinic Theft Incident: एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की…

April 11, 2026

19 साल की लड़की, बिना डिग्री BMW में मिली नौकरी! इंटरनेट पर छिड़ी बहस; जानें क्या है सच्चाई

BMW job viral news: इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़…

April 11, 2026

Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Voluntary Retirement Scheme: स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक…

April 11, 2026

अराइया बाय अज़ा ने लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी के साथ ‘कॉन्शियस लक्ज़री’ के नए युग की शुरुआत की

मुंबई (महाराष्ट्र), अप्रैल 11: अराइया बाय अज़ा, एक नेक्स्ट-जनरेशन फाइन ज्वेलरी ब्रांड, अपने नैतिक रूप…

April 11, 2026

Raima Sen comeback : चार साल का ब्रेक, अब दमदार कमबैक, राइमा सेन फिर दिखेंगी बॉलीवुड में

Raima Sen comeback Bollywood: राइमा सेन चार साल के ब्रेक के बाद हिंदी सिनेमा में…

April 11, 2026

Brain health: सिगरेट या गांजा? कौन ज्यादा घटा रहा है दिमाग की क्षमता, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Brain health: अब तक सिगरेट और गांजा को सिर्फ फेफड़ों के नुकसान से जोड़कर देखा…

April 11, 2026