Categories: झारखंड

Ranchi News: रांची में आज अलर्ट जारी, चतरा के चार प्रखंडों में बाढ़ जैसे हालात, 600 घर पानी से घिरे

Ranchi News: झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। चतरा जिले के चार प्रखंडों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि करीब 600 घर पानी से घिर गए हैं। वहीं, रांची समेत कई जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चतरा जिले के गिद्धौर अंचल कार्यालय में घुटनों तक पानी भर गया है।

Published by Mohammad Nematullah

मनीष मेहता की रिपोर्ट, Ranchi News: झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। चतरा जिले के चार प्रखंडों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि करीब 600 घर पानी से घिर गए हैं। वहीं, रांची समेत कई जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चतरा जिले के गिद्धौर अंचल कार्यालय में घुटनों तक पानी भर गया है।

मूसलधार बारिश

तीन दिनों से जारी मूसलधार बारिश के चलते पूरे कार्यालय परिसर में जलजमाव की स्थिति बन गई है। दफ्तर में आने-जाने वाले ग्रामीणों से लेकर पदाधिकारियों और कर्मचारियों तक सभी को पानी लांघकर अंदर जाना पड़ रहा है। लोग अपने जरूरी काम के लिए आते हैं, लेकिन परिसर में जलभराव के कारण कार्यालय तक पहुंचना बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में इसी तरह की स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन की ओर से जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जाती। इस बार भी हालात इतने बिगड़ गए हैं कि सरकारी दफ्तर तक पानी में डूब गया है।

उत्तराखंड में फिर दिखा कयामत जैसा मंजर, रातों-रात मची ऐसी तबाही, सोते के सोते रह गए लोग

कई गांवों का संपर्क टूटा

पिछले तीन दिनों से मानसून बेहद सक्रिय है। हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़ और रांची में लगातार हो रही बारिश से छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। गांवों और कस्बों की निचली बस्तियां डूब गई हैं। चतरा जिले के गिद्धौर, इटखोरी, मयूरहंड और कान्हाचट्टी प्रखंड सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन इलाकों में सैकड़ों लोग घरों में ही पानी से घिरे हुए हैं और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे तक और बारिश की संभावना जताई है। रांची, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

भगवान नहीं रावण बना डॉक्टर! पिता को किया ऐसा मजबूर, झोले में बच्चे का शव लेकर पहुंचा DM ऑफिस, Video देख कचोट जाएगा कलेजा

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Bihar politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, रविवार से जेडीयू में संभालेंगे कामकाज

Bihar politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार से औपचारिक रूप…

March 7, 2026

Black Dosa: सांभर-चटनी के साथ परोसा गया ब्लैक डोसा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, लोगों ने जताई नाराजगी

Black Dosa: महाराष्ट्र के नागपुर के एक कैफे में बनाया गया काले रंग का ‘ब्लैक…

March 7, 2026