Home > झारखंड > Jharkhand Nikay Chunav 2026 Result : झारखंड के 48 निकाय चुनाव परिणाम में BJP-कांग्रेस या JMM, कौन मार रहा बाजी?

Jharkhand Nikay Chunav 2026 Result : झारखंड के 48 निकाय चुनाव परिणाम में BJP-कांग्रेस या JMM, कौन मार रहा बाजी?

Jharkhand Nikay Chunav 2026 Result: झारखंड के 48 नगर निकायों में भी इसी तरह कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है. देर शाम तक सभी 48 निकायों के परिणाम सामने आने की उम्मीद की जा रही है.

By: JP Yadav | Last Updated: February 27, 2026 10:43:33 AM IST



Jharkhand Nikay Chunav 2026 Result: झारखंड के 48 नगर निकाय के लिए 23 फरवरी, 2026 को हुए मतदान के बाद अब परिणाम की बारी है. सभी 48 निकायों के लिए शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) सुबह से ही मतगणना जारी है. इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन की जगह इस बार बैलेट पेपर से मतदान हुआ है, जिसके चलते सभी सीटों पर परिणाम दोपहर बाद या फिर शाम तक ही आ सकेंगे. जानकारों का कहना है कि बैलेट पेपर से वोटों की गिनती में काफी समय लगेगा, ऐसे में हो सकता है कुछ सीटों पर परिणाम 28 फरवरी को भी आएं, हालांकि रुझान शुक्रवार दोपहर में आने शुरू हो जाएंगे. 

यहां पर बता दें कि झारखंड के 48 नगर निकायों की सभी सीटों पर 23 फरवरी को  मतदान हुआ था. सभी सीटों पर मतदान बैलेट पेपर के जरिये हुए थे. शुक्रवार सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती जारी है. अधिकतर सीटों पर देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है. प्रशासन की निगरानी में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. मतगणना केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.  inkhabar.com से जुड़े संवाददाता के मुताबिक, चतरा नगर परिषद चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से चतरा कॉलेज परिसर स्थित केंद्र में शुरू हुई.  जिला प्रशासन द्वारा तय की गई 14 टेबल पर मतगणना हो रही है. सीसीटीवी की निगरानी में मतपत्रों की गिनती की जा रही है. 

निकाय                                                                     परिणाम

मेदिनीनगर नगर निगम
हजारीबाग नगर निगम
गिरिडीह नगर निगम
देवघर नगर निगम
धनबाद नगर निगम
चास नगर निगम
रांची नगर निगम
आदित्यपुर नगर निगम
मानगो नगर निगम
गढ़वा नगर परिषद
विश्रामपुर नगर परिषद
चतरा नगर परिषद
झुमरीतिलैया नगर परिषद
मधुपुर नगर परिषद
गोड्डा नगर परिषद
साहेबगंज नगर परिषद
पाकुड़ नगर परिषद
दुमका नगर परिषद
मिहिजाम नगर परिषद
चिरकुण्डा नगर परिषद
फुसरो नगर परिषद
रामगढ़ नगर परिषद (वर्ग-क)
लोहरदगा नगर परिषद
गुमला नगर परिषद
सिमडेगा नगर परिषद
चक्रधरपुर नगर परिषद
चाईबासा नगर परिषद
कपाली नगर परिषद
जुगसलाई नगर परिषद
श्री वंशीधरनगर नगर पंचायत
मझिआंव नगर पंचायत
हुसैनाबाद नगर पंचायत
हरिहरगंज नगर पंचायत
छत्तरपुर नगर पंचायत
लातेहार नगर पंचायत
कोडरमा नगर पंचायत
डोमचांच नगर पंचायत
बड़कीसरैया नगर पंचायत
धनवार नगर पंचायत
महागामा नगर पंचायत
राजमहल नगर पंचायत
बरहरवा नगर पंचायत
बासुकीनाथ नगर पंचायत
जामताड़ा नगर पंचायत
बुण्डू नगर पंचायत
खूंटी नगर पंचायत
सरायकेला नगर पंचायत
चाकुलिया नगर पंचायत

छावनी में तब्दील हुए मतगणना केंद्र

किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो, ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मतगणना केंद्र परिसर में प्रवेश से पहले सभी प्रत्याशियों, अभिकर्ताओं और कर्मियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है. सुरक्षा के लिए 2 लेयर में बलों की तैनाती की गई है. चतरा जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्ति श्री और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की जा रही है. 

Advertisement