Categories: झारखंड

Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, ‘अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक शामिल’

Jharkhand News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बोकारो के DMFT (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) घोटाले को लेकर हेमंत सरकार पर सीधा हमला बोला है।

Published by Mohammad Nematullah

मनीष मेहता की रिपोर्ट, Jharkhand News: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ा धमाका हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बोकारो के DMFT (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) घोटाले को लेकर हेमंत सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक आर्थिक घोटाला नहीं, बल्कि सत्ता और अफसरशाही की मिलीभगत का जीता-जागता उदाहरण है। मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

“खनिज राजस्व की लूट”

उन्होंने आरोप लगाया कि “DMFT घोटाले में छोटे अधिकारियों से लेकर मंत्री और खुद मुख्यमंत्री तक की मिलीभगत है। जब तक इस मामले की जांच सीबीआई से नहीं होगी, तब तक सच सामने नहीं आ पाएगा। सरकार की नीयत साफ नहीं है, इसलिए SIT या राज्य एजेंसियों से जांच महज एक दिखावा है।”मरांडी ने कहा कि जिस फंड का इस्तेमाल खनन प्रभावित इलाकों के विकास और गरीबों की बेहतरी के लिए होना चाहिए था, उसी फंड को लूटने का खेल चल रहा है। DMFT की राशि से आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में अस्पताल, स्कूल, सड़क और पानी की व्यवस्था होनी थी, लेकिन करोड़ों रुपये बंदरबांट कर दिए गए।

Related Post

सीएम पर सीधा हमला

मरांडी ने हेमंत सरकार को घोटालेबाजों की संरक्षक बताते हुए कहा कि जब सरकार के शीर्ष पद पर बैठे लोग ही भ्रष्टाचार में शामिल होंगे, तो नीचे तक गड़बड़ी होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएगी और दोषियों को बचने नहीं देगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि केवल सीबीआई जांच ही पूरे मामले की सच्चाई उजागर कर सकती है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसों की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा इस घोटाले की परत दर परत खोलने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।

Bhupen Hazarika: डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष लेख

Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026