Home > झारखंड > झारखंड के 48 नगर निकाय चुनाव में BJP- JMM और कांग्रेस का कैसा रहा प्रदर्शन; देखें विजेताओं की सूची

झारखंड के 48 नगर निकाय चुनाव में BJP- JMM और कांग्रेस का कैसा रहा प्रदर्शन; देखें विजेताओं की सूची

Jharkhand Municipal Election 2026 Results Updates: झारखंड के 48 नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

By: JP Yadav | Last Updated: February 28, 2026 10:05:29 AM IST



Jharkhand Municipal Election 2026 Results Updates: झारखंड के 48 नगर निकायों में हुए चुनाव के बाद वोटों की गिनती अंतिम चरण में है. झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आयोजित 48 नगर निकायों में से 27 के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं. बचे 21 निकायों के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से फिर काउंटिंग शुरू होगी. इनमें रांची नगर निगम, धनबाद नगर निगम और जमशेदपुर नगर निगम जैसे बड़े शहर शुमार हैं. अब तक रांची और हजारीबाग जैसे महत्वपूर्ण निगमों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है. 

बता दें कि झारखंड के 48 नगर निकाय के लिए 23 फरवरी, 2026 को हुए मतदान के बाद अब परिणाम घोषित हो रहे हैं.  सभी 48 निकायों के लिए शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) सुबह से ही मतगणना जारी है. इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन की जगह इस बार बैलेट पेपर से मतदान हुआ है, जिसके चलते सभी सीटों पर परिणाम दोपहर बाद तक आ सकेंगे. जानकारों का कहना है कि बैलेट पेपर से वोटों की गिनती में काफी समय लगेगा, ऐसे में हो सकता है कुछ सीटों पर परिणाम 28 फरवरी को भी आएं.

कौन-कहां से जीता

साजिद हुसैन लल्लू: कोडरमा नगर पंचायत
अजय भारती: हुसैनाबाद नगर पंचायत
कुमारी शीला चौधरी: हरिहरगंज नगर पंचायत
प्रबोध सोरेन: महागामा नगर पंचायत
आशीष कुमार सोनी: गढ़वा नगर परिषद
नितिन प्रकाश: चाईबासा नगर परिषद
सन्नी उरांव: चक्रधरपुर नगर परिषद
भोलू पासवान: चास नगर निगम
जयश्री देवी: मिहिजाम नगर परिषद
सुनीता देवी: चिरकुण्डा नगर परिषद 
अभिषेक चौरसिया: दुमका नगर परिषद
अरविंद राणा: हजारीबाग नगर निगम
अरविंद गुप्ता: छतरपुर नगर पंचायत
रानी टूटी: खूंटी नगर पंचायत
अर्पिता दास: बरहरवा नगर पंचायत:
जितेंद्र उरांव: बुंडू नगर पंचायत
भावना गुप्ता: राजमहल नगर पंचायत
कुमार संथालिया: धनवार नगर पंचायत विनय
उमेश वर्मा: डोमचांच नगर पंचायत
महेश सिंह: लातेहार नगर पंचायत
रामनाथ पासवान: साहेबगंज नगर परिषद
शबरी पाल: पाकुड़ नगर परिषद
सोमवारी सोरेन: चाकुलिया नगर पंचायत:
सुशील रमानी: गोड्डा नगर परिषद
अनिल उरांव: लोहरदगा नगर परिषद
 शकुंतला उरांव: नगर परिषद गुमला:
आशा गुप्ता: जामताड़ा नगर पंचायत 

छावनी में तब्दील हुए मतगणना केंद्र

किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो, ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मतगणना केंद्र परिसर में प्रवेश से पहले सभी प्रत्याशियों, अभिकर्ताओं और कर्मियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है. सुरक्षा के लिए 2 लेयर में बलों की तैनाती की गई है. कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की जा रही है. 

Advertisement