Categories: देश

H-1B वीजा पर मंडराया संकट, हजारों NRI पर टूटा मुसीबतों का पहाड़; अमेरिकी दूतावास ने क्यों लिया ये फैसला?

US H1-B Visa News: भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने एच-1बी वीजा के अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए है. इस कारण हजारों भारतीय फंस चुके हैं. नई वीजा नीति के कारण देरी और भी ज्यादा बढ़ गई हैं. वहीं गूगल ने अपने कर्मचारियों को यात्रा करने से बचने की सलाह दे डाली है.

Published by Preeti Rajput

US H1-B Visa News: दिसंबर में वर्क परमिट के कारण हजारों भारतीय नवीनीकरण के कारण भारत लौटे थे. लेकिन अब एच-1बी वीजा धारक इस समय देश में फंसे हुए हैं. दरअसल, अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों की तरफ से अचानक वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए गए हैं. वहीं नई तारीख कई महीने बाद की दी गई है. जिसके चलते अप्रत्याशित देरी के कारण टेक गूगल ने अपने कुछ कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा से बचने की सलाह तक दे डाली है. क्योंकि काफी लंबे समय तक बाहर फंसे रहने का जोखिम अब ज्यादा बढ़ चुका है. 

भारत में फंसे NRI यात्री

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 15 से 26 दिसंबर के बीच जिन भारतीयों के अपॉइंटमेंट तय कर दिए गए थे. उनमें से सैकड़ों लोग अमेरिका द्वारा लिए गए इस फैसले से प्रभावित हुए हैं. इन अपॉइंटमेंट को एकदम से रद्द किया गया, इसकी सूचना पहले से नहीं दी गई थी. जिसके कारण यात्रियों और कंपनियों दोनों की स्थिति असमंजस बन चुकी है. 

Related Post

गूगल ने जारी की चेतावनी

इस बीच गूगल ने इस स्थिति को गंभीरता से देखते हुए उजागर कर दिया है. कंपनी हर साल 1,000 एच-1बी वीजा कर्मचारियों को नियुक्त करती है. मेमो में कर्मचारियों को चैतावनी जारी कर दी गई है. जिन्हें अमेरिका लौटने के लिए वीजा स्टैंप की जरूरत है, वह लोग इस समय देश से बाहर न जाएं. क्योंकि वीजा प्रोसेसिंग में अब काफी ज्यादा समय कल रहा है. रॉयटर्स के मुताबिक, सितंबर में भी अलफाबेट ने अपने कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा से बचने और एच-1बी धारकों को यात्रा करने से मना किया था. 

ट्रंप के फैसले बढ़ी मुसीबत

एच-1बी कार्यक्रम को लेकर विवादों के कारण यह फैसला लिया गया है. इस कार्यक्रम के तहत पेशेवरों को अमेरिका में काम और रहने की अनुमति दी गई थी. एच-1बी वीजा पाने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक लोग भारत के हैं. हालांकि इसके बावजूद ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाया है. ट्रंप प्रशासन ने नए एच-1बी आवेदनों पर 1 लाख डॉलर का शुल्क भी लगाया है.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Today Weather: दिल्ली में बारिश फिर मचाएगी गदर, IMD ने कई राज्यों में जारी किया अलर्ट; जानें आपके राज्य का हाल

Today Weather News :आज उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला…

March 24, 2026

Fact Check: EC के लेटर पर BJP की मुहर! वायरल दस्तावेज़ से मचा सियासी तूफान; जानें क्या है सच्चाई?

election commission bjp symbol: यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM)…

March 23, 2026

IPL से पहले बड़ा बवाल! अक्षर पटेल को नहीं पसंद आया BCCI का ये नियम, रोहित शर्मा भी थे नाराज!

IPL Impact Player Role: IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल…

March 23, 2026

पिछली बार ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के लिए TMC ने रचा चक्रव्यूह, आखिर क्या है भाजपा कैंडिडेट की मुश्किल

Nandigram Election Battle: नंदीग्राम सीट का राजनीतिक महत्व काफी बड़ा है. 2021 में इस सीट…

March 23, 2026