Categories: देश

BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की लिस्ट में 5 धुरंधरों के बीच मारा-मारी, पुरुष छोड़िए..जानें कितनी पावरफुल महिलाएं शामिल

BJP National President : राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में इन सभी की भुमिका काफी अहम मानी जा रही है। इसके अलावा कुछ ऐसी खबरें भी है कि इस बार बीजेपी को पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकती है।

Published by Shubahm Srivastava

BJP National President : केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुने जाने में ढाई साल की देरी हो चुकी है। इस वक्त हर जगह इसी बात की चर्चा चल रही है कि इस बार पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी किसको मिल सकती है। अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि इस महीने पार्टी को हर हाल में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके पीछे की एक बड़ी वजह ये भी है कि ज्यादातर राज्यों को नए प्रदेश अध्यक्ष मिल चुके हैं और नई कार्यकारिणी तय हो चुकी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में इन सभी की भुमिका काफी अहम मानी जा रही है। इसके अलावा कुछ ऐसी खबरें भी है कि इस बार बीजेपी को पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकती है। और इस लिस्ट में एक ऐसा नाम भी जो अभी तक इस लिस्ट में नहीं था। चलिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लिस्ट में किन-किन नेताओं का नाम है उनपर एक नजर डाल लेते हैं। 

क्या इस बार एक महिला बनेगीं बीजेपी की पहली महिला अध्यक्ष? इन नेताओं का नाम भी रेस में शामिल –

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई महिला हो सकती है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। इसके पीछे की वजह पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से उनकी हाल ही में हुई मुलाकात है। यही वजह है कि उनके नाम की काफी चर्चा हो रही है। इसके अलावा पार्टी की महिलाओं में भी वह पहली पसंद हो सकती हैं। इतना ही नहीं 33% महिला आरक्षण के बाद यह बात भाजपा के वादे पर भी फिट बैठती है।

डी पुरंदेश्वरी

सीतारमण के अलावा इस रेस में पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि वे आंध्र प्रदेश में बीजेपी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरंदेश्वरी कई भाषाएं जानती हैं। वे राजनीति में कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं। इसके अलावा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सरकार पुरंदेश्वरी को बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए भी चुना गया था।

वनथी श्रीनिवासन

इनके अलावा वनथी श्रीनिवासन का नाम भी इस रेस में शामिल है। वह तमिलनाडु से हैं और पेशे से वकील हैं। श्रीनिवासन वर्तमान में राज्य विधानसभा में कोयंबटूर दक्षिण का प्रतिनिधित्व करती हैं। आपको बता दें कि वनथी 1993 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। तब से लेकर अब तक उन्होंने कई अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें तमिलनाडु के राज्य सचिव, महासचिव और उपाध्यक्ष का पद शामिल है। इसके अलावा पार्टी ने उन्हें 2020 में महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। 2022 में वह बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनीं। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली तमिल महिला हैं।

केशव प्रसाद मौर्य

एनबीटी ऑनलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी ओबीसी नेता को सौंप सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम सबसे आगे है। बताया गया है कि पार्टी ओबीसी चेहरे पर दांव लगाएगी और इसके तहत दूसरा नाम केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का है। दरअसल मौर्य और प्रधान दोनों ही आरएसएस की पृष्ठभूमि से आते हैं, जिसके चलते संघ को भी उनके नाम से कोई दिक्कत नहीं होगी।

9 नहीं बल्कि 21 आतंकी ठिकानों…’ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, सेना के बड़े अधिकारी ने बताया हमले से पहले बदले गए थे टार्गेट

पहले शख्स को दिया नशीला पदार्थ, फिर कर दिया उसके साथ कांड…अस्पताल में जब खुली आंख तो मर्द से बन गया था महिला, डॉक्टर्स के उड़ गए होश

Shubahm Srivastava

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026