Categories: देश

Mumbai New Mayor: आखिर कौन है रितु तावड़े? जिन्हें मिलेगी मुंबई की कमान; कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुई थीं शामिल

Mumbai New Mayor: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. बीजेपी ने अपनी वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े को मुंबई का मेयर पद सौंपने का फैसला ले लिया है.

Published by Preeti Rajput

Who is Ritu Tawde: सपनों की नगरी मुंबई की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने देश की सबसे अमीर नगर पालिका बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के लिए नए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. भाजपा की वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े मुंबई की अगली मेयर चुनी जा चुकी है. मुंबई के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि बीजेपी का कोई नेता इस प्रतिष्ठित पद की शपथ लेने जा रहा है. शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के संजय शंकर घाड़ी बीएमसी के डिप्टी मेयर होने वाले हैं.

कौन हैं रितु तावड़े?

रितु तावड़े भाजपा की एक अनुभवी नेता हैं. वह जमीनी स्तर पर भाजपा का मोर्चा संभालती हैं. उनकी राजनीतिक यात्रा ताफी प्रभावशाली रही है. वह घाटकोपर से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं. तावड़े ने अपने करियर की शुरुआत कांग्रेस के साथ की थी. लेकिन साल 2012 में उन्होंने भाजपा का हाथ थाम लिया था. वह पार्टी की एक मजबूत स्तंभ मानी जाती हैं.

जीत का सफर

  • साल 2012 में उन्होंने पहली बार वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीता और बीएमसी में एंट्री की.
  • साल 2027 में उन्होंने घाटकोपर के ही वार्ड नंबर 121 दोबारा चुनाव जीता.
  • साल 2025 में भी उन्होंने वार्ड नंबर 132 से शानदार जीत हासिल की है.

अनुभव की नहीं है कमी

 रितु तावड़े के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है. वह बीएमसी की महत्वपूर्ण शिक्षा समिति की अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुकी हैं. मराठा समुदाय से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने गुजराती बहुल क्षेत्रों में भी अपनी जबरदस्त पकड़ बनाकर रखी है. स्थानीय नागरिक मुद्दों को सुलझाने और जनता के बीच सक्रिय रहने के लिए मशहूर हैं. 

‘नो राइड’ डे! ओला-उबर-रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल से सड़कें खाली, जानिए क्या हैं उनकी मांगें?

बीएमसी चुनाव में भाजपा की जीत

बीएमसी की सभी 227 सीटों पर चुनाव के नतीजे काफी रोमांचक रहे हैं. इन चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. भाजपा ने 89 सीटों पर जीत हासिल की है. हालांकि भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है. लेकिन गठबंधन की राजनीति ने उसकी राह काफी ज्यादा आसान कर दी है. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील? जानें किसने लगाया RCB पर 17,000 करोड़ का दाव

Royal Challengers Bengaluru sale news: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बिड़ला…

March 24, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, टिकट नियमों में बड़ा बदलाव; यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा!

Railway Ticket Rules 2026: इन बदलावों का मुख्य मकसद उन एजेंटों और बिचौलियों पर लगाम…

March 24, 2026

Ram Navami 2026: कब है राम नवमी 26 या 27, यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: राम नवमी के त्योहार को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है, लोगों…

March 24, 2026

Summer Tips: इस गर्मी जरूर करें ये आसान चीजें, शरीर रहेगा एक दम चकाचक…!

Summer Tips: गर्मी का मौसम आ गया है और ऐसे में बहुत सारी दिक्कतें भी…

March 24, 2026

Rajasthan Royals ownership: IPL इतिहास की सबसे महंगी डील! 15,286 करोड़ में अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी RR

Rajasthan Royals ownership: यह डील इतिहास की सबसे महंगी डील है, और इसके चलते राजस्थान…

March 24, 2026