Categories: देश

Aaj ka mausam: इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी, यहाँ होगी भारी बारिश, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Weather update: देश में मानसून धीमा पड़ा है. जानिए 14 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम और कहाँ हो सकती है बारिश?

Published by Shivani Singh

14 September 2025 weather: मानसून अब धीरे-धीरे देश से विदा लेने लगा है और अधिकतर राज्यों में बारिश की तीव्रता कम हो गई है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक लोग मौसम में आई इस राहत की सांस ले रहे हैं। जहां कुछ राज्यों में धूप खिलने लगी है, वहीं कुछ इलाकों में अब भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि 14 सितंबर को आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा, तो इस रिपोर्ट को ज़रूर पढ़ें।

दिल्ली का मौसम (delhi weather tomorrow)

14 सितंबर को दिल्ली में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सबसे राहत की बात यह है कि यमुना का जलस्तर अब तेजी से कम हो रहा है और बाढ़ पीड़ित कैंप से अपने घर को लौट रहे हैं।

बिहार का मौसम (bihar weather tomorrow)

बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने को कहा गया है। इसके अलावा, ज़्यादातर जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

यूपी का मौसम (Uttarpradesh weather tomorrow)

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना बेहद कम है। मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी किसी भी इलाके में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, पिछले दिनों यूपी में भारी बारिश हुई थी, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।

Related Post

Hindi Diwas 2025: जानिए मुंशी प्रेमचंद की 3 ऐसी कालजयी रचनाएं जो ला सकती है समाज में क्रांति

झारखंड का मौसम (jharkhand weather tomorrow)

झारखंड में बारिश की संभावना कम है। ज़्यादातर जिलों में धूप खिली रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हालाँकि, कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और मौसम सुहावना रह सकता है।

उत्तराखंड का मौसम (uttarakhnad weather tomorrow)

उत्तराखंड में हल्की बारिश होगी। केवल नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। बता दें कि पिछले दिनों उत्तराखंड में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था।

हिमाचल प्रदेश का मौसम(Himachal weather tomorrow)

हिमाचल के तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंडी, कांगड़ा और सिरमौर में बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। बता दें कि जून महीने से अब तक भारी बारिश के कारण 400 लोगों की मौत हो चुकी है।

PM Modi की मां का AI वीडियो बनाना कांग्रेस को पड़ा महंगा, अब होगी बड़ी कार्रवाई

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026