Categories: देश

लागल-लागल झुलनिया में धक्का-बलम…बिहार की धरती पर लालू का दिखा पुराना अंदाज, Video देख थर-थर कांपने लगे विरोधी

Voter Adhikar Yatra: राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार के सासाराम में मतदाता अधिकार यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, चोरों को हटाओ और भाजपा को भगाओ। हमारी पार्टी को जिताओ। किसी भी कीमत पर वोट चुराने वाली भाजपा को नहीं आने देना चाहिए।

Published by Sohail Rahman

Voter Adhikar Yatra: राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार के सासाराम में मतदाता अधिकार यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, चोरों को हटाओ और भाजपा को भगाओ। हमारी पार्टी को जिताओ। किसी भी कीमत पर वोट चुराने वाली भाजपा को नहीं आने देना चाहिए। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, खड़गे जी, आप सभी एकजुट होकर भाजपा को उखाड़ फेंकें। लोकतंत्र को मजबूत करें। राहुल गांधी, खड़गे जी, तेजस्वी यादव जिंदाबाद। लालू ने कहा, ‘लागल-लागल झुलनिया में धक्का…बलम लेके चलो कलकत्ता।’ लालू जब भी यह गाना गुनगुनाते हैं, तो उनका इरादा विरोधी को ऐसा धक्का देना होता है कि वह दूर चला जाए।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल ने कहा, ‘जब हमने थोड़ी जांच-पड़ताल की, तो पता चला कि चुनाव आयोग (EC) ने जादुई तरीके से महाराष्ट्र में 1 करोड़ मतदाता बना दिए। जहां भी नए मतदाता आए, वहां भाजपा गठबंधन जीत गया। भाजपा को सभी नए मतदाताओं के वोट मिले – हमने शिकायत की है। हमने कर्नाटक में जांच शुरू कर दी है और सभी रिकॉर्ड का मिलान किया है। इसके अलावा, उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, चुनाव आयोग ने मेरा हलफनामा मांगा है। वे भाजपा से पूछते नहीं – कहते हैं कि जो डेटा रखा है उसका हलफनामा दो।

Related Post

जब हमने सीसीटीवी, वीडियोग्राफी की मांग की, तो उन्होंने मना कर दिया। लोकसभा और विधानसभा के वोट चुराए जा रहे हैं। वे बिहार में मतदाताओं को बांटकर वोट और चुनाव चुराने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। बिहार की जनता भी उन्हें ऐसा नहीं करने देगी। पूरा देश जानता है कि चुनाव आयोग क्या कर रहा है। हमने सबको दिखा दिया है कि चुनाव आयोग कैसे चोरी कर रहा है।

Jammu Kashmir Weather Update: जम्मू कश्मीर के इन इलाकों में बादल फटने की संभावना, अचानक आ सकती है बाढ़, IMD ने जारी की नई चेतावनी

तेजस्वी ने क्या कहा?

बिहार मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनकी सरकार को जो मुश्किल में डाल रहा है, वह लोकसभा में विपक्ष के नेता और मेरे बड़े भाई राहुल गांधी हैं। हमारा वजूद छीनने की कोशिश की जा रही है। बिहारियों के साथ धोखा हो रहा है।

क्या है मतदाता अधिकार यात्रा?

राहुल गांधी का कहना है कि मतदाता अधिकार यात्रा बिहार में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में निकाली जा रही है। राहुल ने चुनाव आयोग पर वोट चुराने का आरोप लगाया है। यह यात्रा 17 अगस्त यानी आज से शुरू होगी, जिसमें INDIA गठबंधन के नेता हिस्सा लेंगे। 16 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। विपक्षी नेता 20 से अधिक जिलों के लोगों से सीधे जुड़ेंगे। राहुल ने इस यात्रा को लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई बताते हुए लोगों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की। आपको बतातें चलें कि, राज्य में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में अचानक आई आपदा, बादल फटने से चार की मौत, छह घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026