Categories: देश

Jagdeep Dhankhar resignation: जगदीप धनखड़ के बाद कौन होगा भारत का अगला उपराष्ट्रपति? ये दो नाम की सबसे ज्यादा चर्चा, जान आप भी हैरान रह जाएंगे

धनखड़ से पहले एम. वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति थे और वे भी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। पिछले रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार भी एनडीए किसी ऐसे चेहरे को आगे लाएगा जो संगठनात्मक रूप से मजबूत हो और सदन चलाने में माहिर हो।

Published by Ashish Rai

Jagdeep Dhankhar resignation: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सोमवार देर शाम (21 जुलाई, 2025) अचानक इस्तीफे ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया। स्वास्थ्य कारणों और चिकित्सकीय सलाह का हवाला देते हुए उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। अब उनकी जगह नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और एनडीए गठबंधन जल्द ही अपना उम्मीदवार घोषित कर सकता है।

क्या भाजपा के ऑपरेशन बिहार से जुड़ा है जगदीप धनखड़ का इस्तीफा? नीतीश कुमार को लेकर छिड़ी सियासी जंग, सोशल मीडिया के पोस्ट में बड़ा दावा

धनखड़ के बाद अब कौन?

74 वर्षीय जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 में देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने तीन साल तक राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्य किया और अब दो साल से अधिक का कार्यकाल शेष रहते उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। अब इस महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर कौन बैठेगा, इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

भाजपा नीत एनडीए गठबंधन जल्द ही नए उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा कर सकता है। इस दौड़ में सबसे मजबूत नाम राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह का माना जा रहा है। वह जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा सांसद हैं और 2020 से उपसभापति के पद पर कार्यरत हैं। हरिवंश सिंह केंद्र सरकार के एक करीबी और भरोसेमंद चेहरे माने जाते हैं।

अन्य संभावित नाम क्या हैं?

भाजपा किसी राज्य के वर्तमान राज्यपाल को भी उम्मीदवार बना सकती है। जैसे धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। साथ ही, किसी अनुभवी केंद्रीय मंत्री या पार्टी के शीर्ष संगठनात्मक नेता का नाम भी सामने आ सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नेतृत्व के पास कई विकल्प हैं और नाम को लेकर मंथन चल रहा है।

Related Post

पूर्व उपराष्ट्रपतियों का भाजपा से संबंध

धनखड़ से पहले एम. वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति थे और वे भी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। पिछले रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार भी एनडीए किसी ऐसे चेहरे को आगे लाएगा जो संगठनात्मक रूप से मजबूत हो और सदन चलाने में माहिर हो।

क्या नीतीश कुमार का नाम भी चर्चा में है?

इधर पटना में जब मीडिया ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने की चर्चा पर प्रतिक्रिया मांगी, तो बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा, “यह अच्छी बात है। अगर वह उपराष्ट्रपति बनते हैं, तो इसमें क्या दिक्कत है?” हालाँकि, अभी तक जेडीयू या नीतीश कुमार की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

डिस्क्लेमर : उपराष्ट्रपति पद के लिए संभावित नाम राजनीतिक चर्चाओं और मीडिया रिपोर्टों पर आधारित हैं। इनखबर इसका दावा नहीं करता है।

Bhupesh Baghel Scams: बेटे Chaitanya को बचाने की खातिर जनता को मूर्ख बना रहे बघेल, 15000 करोड़ से भी बड़े घोटाले की पूरी पोल-पट्टी

Ashish Rai

Recent Posts

Prayagraj cold storage collapse: अबतक 4 की मौत, समझें क्या है अमोनिया गैस; क्यों है इतनी खतरनाक?

Phaphamau incident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया…

March 23, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026

बेटी की गुमशुदगी से बदले तक, OTT पर आ रही जीतु जोसेफ की नई फिल्म, जानें कब देखें?

Valathu Vashathe Kallan OTT Release: फिल्म ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ 27 मार्च 2026 को डिजिटल रिलीज…

March 23, 2026

ISRO vs DRDO: ईसीई इंजीनियरों के लिए कौन सा करियर बेहतर? जानिए किसमें है ज्यादा स्कोप

ISRO vs DRDO: ECE इंजीनियरों के लिए ISRO और DRDO दोनों ही शानदार करियर विकल्प…

March 23, 2026

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च से बदलेगा चंद्रमा का राशि स्थान, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च 2026 की सुबह चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च…

March 23, 2026