Categories: देश

Parliament Winter Session: आज लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा ! 10 घंटे पक्ष-विपक्ष के बीच नॉन स्टॉप वार

Vande Matram: जैसा की आप सभी जानते हैं कि आज लोकसभा में 'वंदे मातरम' की 150वीं सालगिरह है. जिसे लेकर आज लोकसभा में बहस होगी. इस बहस के दौरान, राष्ट्रीय गीत के बारे में कई ज़रूरी और कम जाने-पहचाने तथ्यों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

Published by Heena Khan

Vande Matram Anniversary: जैसा की आप सभी जानते हैं कि आज लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ की 150वीं सालगिरह है. जिसे लेकर आज लोकसभा में बहस होगी. इस बहस के दौरान, राष्ट्रीय गीत के बारे में कई ज़रूरी और कम जाने-पहचाने तथ्यों पर चर्चा होने की उम्मीद है. इतना ही नहीं, इस दौरान सदन में विपक्षी सांसदों द्वारा हंगामा करने की भी उम्मीद है. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बहस की शुरुआत करेंगे. लोकसभा के एजेंडे में सोमवार के लिए “राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह पर चर्चा” लिस्टेड है, और इस बहस के लिए 10 घंटे का समय दिया गया है. पीएम मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दूसरे वक्ता होंगे. कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई और प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के कई सांसदों के इसमें हिस्सा लेने की उम्मीद है.

राज्यसभा में होगी बहस

इस मुद्दे पर राज्यसभा में भी चर्चा होगी. गृह मंत्री अमित शाह चर्चा की शुरुआत करेंगे, और स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जे.पी. नड्डा दूसरे वक्ता होंगे. दोनों सदनों में चर्चा के दौरान ‘वंदे मातरम’ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा.

Related Post

सरकार को घेरने की योजना में विपक्ष

यह ध्यान देने वाली बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर गाने से छंद हटाने का आरोप लगाया है, जिसका इस्तेमाल विपक्षी सांसद हंगामा करने के लिए एक मुद्दे के तौर पर कर सकते हैं. हालांकि, 2 दिसंबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष और विपक्षी नेताओं की बैठक में इस मामले पर चर्चा करने पर सहमति बनी थी.

केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर इसकी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करते हुए एक खास स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे स्वतंत्रता संग्राम की अमर विरासत बताया था, और कहा था कि यह गाना देशभक्ति की भावना जगाता है.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Telegram Notice: पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को नोटिस, इन चैनलों पर लगे गंभीर आरोप

Telegram Notice:  सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत…

March 11, 2026

Healthy Lifestyle: ये बीमारी जान पर भारी, मेवाड़ की राजकुमारी भी बचपन से झेल रही इसका दर्द

Healthy Lifestyle: मेवाड़ की राजकुमारी पद्मजा कुमारी परमार बचपन से टाइप 1 डायबिटीज से जूझ…

March 11, 2026

T20 World Cup: ‘पानी पिलाना, बल्ला उठाना…’ विश्व कप जीत के बाद सिराज का तंज, टीम में बताई अपनी और कुलदीप की भूमिका

T20 World Cup:  मोहम्मद सिराज लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम…

March 11, 2026