Categories: देश

राजधानी से भी तेज, शताब्दी से भी लग्जरी – वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला लुक आया सामने, जानें फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train 2025 : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला लुक जारी हुआ है. ये हाई-स्पीड, प्रीमियम ओवरनाइट ट्रेन अक्टूबर 2025 में लॉन्च होगी, जिसमें आधुनिक सुविधाएं और 180 किमी/घंटा की रफ्तार होगी.

Published by sanskritij jaipuria

Vande Bharat Sleeper Train 2025 : भारतीय रेलवे की मचअवेटेड प्रीमियम ओवरनाइट ट्रेन, वंदे भारत स्लीपर का पहला लुक आखिरकार सामने आ गया है. इसकी झलक देखने के बाद लोग अब इस अत्याधुनिक ट्रेन का एक्सपीरिएंस लेने को उत्सुक हैं. ये ट्रेन न सिर्फ भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि ये लंबे सफर को बेहद आरामदायक और तेज बना देगी. चलिए जानते हैं इस नई ट्रेन के फीचर्स, डिजाइन और लॉन्च से जुड़ी अहम जानकारियां.

अब तक वंदे भारत ट्रेन को एक सेमी-हाई-स्पीड डे टाइम ट्रेन के रूप में जाना जाता था, जिसमें चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास की सीटिंग व्यवस्था होती थी. इसने शताब्दी और राजधानी ट्रेनों के बीच की खाई को भर दिया है. लेकिन लंबी दूरी की रात की यात्राओं के लिए बेड की जरूरत को महसूस करते हुए अब रेलवे स्लीपर वर्जन लेकर आ रहा है.

क्यों खास है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन न केवल हाई-स्पीड यात्रा का ऑप्शन है, बल्कि ये आरामदायक, मॉडर्न और सेफ ओवरनाइट ट्रैवल का नया चेहरा भी है. इस ट्रेन को EMU (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जो तेज रफ्तार और ऊर्जा दक्षता का शानदार मेल है.

कोच संरचना और यात्रियों की क्षमता

इस ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप 16 कोचेस का होगा, जिसमें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर विशेष लेआउट तैयार किया गया है:

 11 कोच – AC 3 टियर
 4 कोच – AC 2 टियर
 1 कोच – AC फर्स्ट क्लास

इस ट्रेन में कुल 1,128 यात्रियों के बैठने और सोने की व्यवस्था होगी, जिसमें से 823 बर्थ यात्रियों के लिए और 34 बर्थ स्टाफ के लिए आरक्षित होंगी. हर कोच पूरी तरह से एसी होगा और उसमें चौड़े बर्थ, बेहतर सीढ़ियां और एर्गोनॉमिक डिजाइन दिया जाएगा.

Related Post

सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं से लैस

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में न सिर्फ आराम बल्कि सुरक्षा और सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा गया है:

 स्वचालित इंटरकोच दरवाजें
 दिव्यांगजन के अनुकूल शौचालय
 गंध नियंत्रण प्रणाली
 Kavach टेक्नोलॉजी (ट्रेन टकराव-निरोधक प्रणाली)
 सेंसर-आधारित लाइटिंग
 इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, वाई-फाई, USB चार्जिंग प्वाइंट्स
 पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम

गति और प्रदर्शन

ये ट्रेन वही एयरोडायनामिक प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करती है जैसा कि मौजूदा वंदे भारत ट्रेनों में किया गया है. इसकी अधिकतम ऑपरेशनल स्पीड 180 किमी/घंटा होगी, जबकि सामान्य सेवा गति 160 किमी/घंटा रखी जाएगी. मल्टीपल यूनिट स्ट्रक्चर के कारण इसकी एक्सेलेरेशन और ब्रेकिंग क्षमता बेहतर होगी, जिससे यह लंबे सफर में भी समय की बचत करेगी.

कहां चलेगी यह ट्रेन? शुरुआती रूट्स और संभावित लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स और रेलवे सूत्रों के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली सेवाएं दिल्ली से अहमदाबाद, भोपाल और पटना जैसे शहरों के लिए शुरू हो सकती हैं. ये रूट लगभग 1,000 किमी तक की दूरी को पार करेंगे, वो भी पारंपरिक ट्रेनों की तुलना में कम समय में.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, इसका आधिकारिक लॉन्च अक्टूबर 2025 के मध्य तक किया जा सकता है, जब दूसरा ट्रेनसेट तैयार हो जाएगा.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने, फेल हो गए सारे प्लान! जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा यूटर्न

Iran-US War: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला…

April 1, 2026

ओवैसी का बंगाल में दमदार आगाज! मुर्शिदाबाद में कर दिया बड़ा एलान; क्या बिगड़ेगा TMC-BJP का खेल?

West Bengal Election 2026: मुर्शिदाबाद में आयोजित एक बड़ी जनसभा में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने…

April 1, 2026

Chandigarh blast: चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, पुलिस ने इलाके को घेरा, फॉरेंसिक और बम स्क्वॉड जांच में जुटे

Chandigarh blast: चंडीगढ़  में बुधवार को एक धमाके की घटना से हड़कंप मच गया. सेक्टर-37 स्थित…

April 1, 2026

RCB vs CSK ticket booking: आरसीबी बनाम सीएसके मैच के टिकट की कीमत, ऑनलाइन बुकिंग की पूरी प्राइस जानें

RCB vs CSK ticket booking: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के…

April 1, 2026

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, जिसकी कर रहे थे मांग वो हुई पूरी

Contract lecturers News: राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब उनकी पुरानी संविदा सेवा…

April 1, 2026

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों के 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गांव में तनाव, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों से जुड़े 48 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने…

April 1, 2026