Categories: देश

UP Flood News: अखिलेश यादव मानसिक…UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सपा चीफ पर बड़ा हमला, कहा – वो सिर्फ बयानबाज़ी में माहिर

UP Political News: केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा, "अखिलेश यादव एंड कंपनी सिर्फ बयानबाज़ी में माहिर है। अखिलेश यादव की सपा सरकार में बाढ़ राहत का पैसा और सामग्री भ्रष्ट सपाई गुंडे और अपराधी खा गए।

Published by Shubahm Srivastava

UP Political News: भारी बारिश के कारण यूपी के कई जिलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इसे लेकर राज्य में राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्ष बाढ़ के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर सवाल उठा रहा है। इन सवालों का जवाब देते हुए राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

‘अखिलेश यादव मानसिक विक्षिप्त हो गए हैं’

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। डिप्टी सीएम ने कहा, “अखिलेश यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए हैं, प्रकृति से कौन लड़ सकता है, लेकिन सरकार और भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद और सेवा में लगे हुए हैं। जनता सरकार और भाजपा की सेवा से संतुष्ट है।”

‘अखिलेश यादव एंड कंपनी बयानबाज़ी में माहिर’

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा, “अखिलेश यादव एंड कंपनी सिर्फ बयानबाज़ी में माहिर है। अखिलेश यादव की सपा सरकार में बाढ़ राहत का पैसा और सामग्री भ्रष्ट सपाई गुंडे और अपराधी खा गए, जनता इसे भूली नहीं है।” डिप्टी सीएम ने कहा, “सपा चाहे कुछ भी कर ले, 2047 तक सपा की सरकार बनना नामुमकिन है। जनता भाजपा के साथ थी, है और रहेगी।”

Related Post

‘भगवा कभी भी आतंकवादी नहीं हो सकता’

पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर बोलते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “प्रज्ञा ठाकुर ने क्या कहा, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन कांग्रेस के काले कारनामे उजागर हो गए हैं। आतंकवादियों का कोई रंग नहीं होता, वे देश के दुश्मन हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को फंसाया गया। कोर्ट ने साबित कर दिया है कि भगवा कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। यह विभाजनकारी लोगों का समूह है।”

Tejashwi Yadav को होगी सजा? इलेक्शन कमीशन ने इस मामले में ‘लालू के लाल’ से मांगा जवाब, बिहार चुनाव से पहले अपने ही जाल में…

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026