Categories: देश

Union Budget: हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से लेकर जल मार्ग तक की सुविधा, निर्मला सीतारमण ने देशवासियों के लिए खोल दिया खजाना

Waterways Announcement: अपने भाषण में निर्मला ने बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने जानकारी दी है कि अगले पांच सालों में देश भर में 20 नए जलमार्ग शुरू किए जाएंगे.

Published by Heena Khan

Budget 2026: काफी बेसब्री से लोग बजट का इंतजार कर रहे थे, वहीं अब बजट का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर दिया है. वहीं इस दौरान उन्होंने एक और बड़ी खुशखबरी दे दी है. दरअसल, अपने भाषण में निर्मला ने बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने जानकारी दी है कि अगले पांच सालों में देश भर में 20 नए जलमार्ग शुरू किए जाएंगे. इसके अलावा, वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत की सुविधाएं स्थापित की जाएंगी, जिससे अंतर्देशीय जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा.

प्रदेश को दी बड़ी सौगात

साथ ही आपको बता दें कि वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की है कि सीप्लेन के लिए एक VGF (वायबिलिटी गैप फंडिंग) योजना शुरू की जाएगी. वहीं अंदरूनी जलमार्गों के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए वाराणसी और पटना को विकसित किया जाएगा, इसके अलावा जलमार्गों के संचालन के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी. ये सभी काम जल परिवहन को बढ़ावा देंगे.

Budget 2026 LIVE Update: संसद में पेश किया गया बजट 2026, वित्त मंत्री ने पढ़ना शुरू किया Union Budget भाषण

Related Post

हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

जानकारी के मुताबिक रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी अहम घोषणाएं की गईं. वाराणसी से सिलीगुड़ी तक एक हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर बिहार से होकर गुजरेगा, जबकि दिल्ली-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर राजस्थान से होकर जाएगा. बजट भाषण के दौरान, वित्त मंत्री ने सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की, और बताया कि देश में छह हाई-speed रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे. इनमें मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर शामिल हैं.

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज से जानें चिंताओं से कैसे मुक्ति मिल सकती है?

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: आंधी-बारिश से हिलेगा देश! IMD का अलर्ट, 21 राज्यों में बिगड़ने वाला है मौसम

Today Weather: देशभर में मौसम लगातार मिजाज बदल रहा है. कहीं तपिश वाली गर्मी तो…

March 19, 2026