Categories: देश

Aadhaar Card: UIDAI ने इनलोगों के बंद कर दिए आधार कार्ड, जान लें वजह, कहीं आपका नाम भी तो नहीं है शामिल?

Aadhaar Card Deactivation by UIDAI: यूआईडीएआई ने आधार डेटाबेस की एक्यूरेसी बनाए रखने के लिए देश भर में चल रही कोशिश के तहह 2 करोड़ से ज्यादा व्यक्तियों के आधार नंबर डीएक्टिवेट कर दिए हैं.

Published by Hasnain Alam

Aadhaar Card Deactivation: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 2 करोड़ से ज्यादा लोगों के आधार कार्ड नंबरों को डिएक्टिवेट कर दिया है. बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यूआईडीएआई ने आधार डेटाबेस की निरंतर सटीकता बनाए रखने के लिए राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान के तहत 2 करोड़ से अधिक मृत व्यक्तियों के आधार कार्ड नंबरों को डिएक्टिवेट किया.

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि किसी भी व्यक्ति को पहले असाइन किया गया आधार नंबर दूसरे व्यक्ति को रि-असाइन नहीं किया जाता है. हालांकि, किसी व्यक्ति की मृत्यु की स्थिति में यह बेहद जरूरी है कि मृत आधार धारक का आधार नंबर डिएक्टिवेट कर दिया जाए. ऐसा करना जरूरी है ताकि मृत व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल किसी भी फ्रॉड गतिविधी या अनाधिकृत तरीके से न हो सके.

इसके अलावा, यूआईडीएआई ने इस साल की शुरुआत में एक नई सुविधा भी लॉन्च की है, जिसके तहत मृत आधार कार्ड धारक की सूचना परिवार के सदस्यों की ओर से दी जा सकती है.

यह सुविधा वर्तमान में सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम का इस्तेमाल करने वाले 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मृत आधार कार्ड धारकों के परिवारों को मिल चुकी है. वे इसके लिए मायआधार पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, शेष राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पोर्टल के साथ इंटीग्रेशन प्रक्रिया पर अभी काम चल रहा है.

सत्यापन के बाद होगी आगे की कार्रवाई

मंत्रालय का कहना है कि मृत आधार कार्ड धारक के सदस्य को खुद को प्रमाणित करने के बाद, पोर्टल पर आधार नंबर, डेथ रजिस्ट्रेशन नंबर और मृत व्यक्ति की डेमोग्राफिक डिटेल्स को पोर्टल पर सबमिट करनी होगी. परिवार के सदस्य की ओर से प्रदान की गई जानकारियों के सत्यापन की उचित प्रक्रिया के बाद मृत व्यक्ति के आधार नंबर को डिएक्टिवेट करने की प्रक्रिया पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यूआईडीएआई आधार कार्ड धारकों को उनके परिवार के किसी आधार कार्ड धारक सदस्य की मृत्यु की जानकारी मायआधार पोर्टल पर रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. मृत आधार कार्ड धारक के सदस्य डेथ सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद इसकी जानकारी पोर्टल पर दे सकते हैं.

UIDAI की ओर से क्या बताया गया?

इस संबंध में यूआईडीएआई ने भी सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर जानकारी दी. UIDAI की ओर से कहा गया- “आधार डेटाबेस की एक्यूरेसी बनाए रखने के लिए देश भर में चल रही कोशिश के तह 2 करोड़ से ज्यादा मृत व्यक्तियों के आधार नंबर डीएक्टिवेट कर दिए हैं.”

UIDAI ने मृत लोगों का डेटा रजिस्ट्रार जनरल ऑफ़ इंडिया (RGI), राज्यों/UTs, पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम वगैरह से लिया है. यह मरे हुए लोगों का डेटा पाने के लिए फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन और ऐसी दूसरी एंटिटी के साथ मिलकर काम करने पर भी विचार कर रहा है.

कोई भी आधार नंबर कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति को दोबारा नहीं दिया जाता है. हालांकि, किसी व्यक्ति की मौत होने पर, यह जरूरी है कि उसका आधार नंबर डीएक्टिवेट कर दिया जाए ताकि पहचान से जुड़ी धोखाधड़ी, या वेलफेयर बेनिफिट पाने के लिए ऐसे आधार नंबर का बिना इजाज़त इस्तेमाल रोका जा सके.

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026