Categories: देश

घर में घुसकर हिन्दुओं पर चलाईं तलवारें, बिहार में मुहर्रम वाले दिन मचा बवाल, खून से सन गया परिवार

Muharram 2025: बिहार में मोहर्रम जुलूस के दौरान हाहाकार मच गया। दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंज गौरीहार में शनिवार को मोहर्रम जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच आपस में मारपीट हो गई।

Published by Heena Khan

Muharram 2025: बिहार में मोहर्रम जुलूस के दौरान हाहाकार मच गया। दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंज गौरीहार में शनिवार को मोहर्रम जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच आपस में मारपीट हो गई। इसमें गौरीहार खालिकनगर पंचायत के मुखिया के भाई समेत दोनों पक्षों के कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने एक गुट के मुखिया समेत छह और दूसरे गुट के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ अब कहा जा रहा है कि मोहर्रम चौकी का जुलूस बरियारपुर जा रहा था। इसी दौरान मुखिया के बेटे से आपस में विवाद हो गया। वहीँ मुखिया संजय साह ने कहा कि जुलूस के दौरान उनका बेटा घायल हो गया, जिसको लेकर विवाद हुआ।

घर में घुसकर चलाईं तलवारें

इतना ही नहीं जब जुलूस गांव लौट रहा था, तो इस दौरान घर में घुसकर तलवारों से हमला किया गया। इतना ही नहीं इस दौरान घर में घुसकर भाई, बेटे, पत्नी, साली की बेरहमी से पिटाई की गई। वहीँ इस बीच तलवार से किए गए हमले में भाई बुरी तरह घायल हो गया। हमले में घायल मुखिया के भाई दिनेश साह और जितेंद्र साह का इलाज सकरा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। 

Related Post

झंडा लगाने पर छिड़ा विवाद

इधर दरिया छपरा पाठक टोला गांव में शुक्रवार की देर रात दरवाजे पर झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। केशव पांडेय ने पुलिस को बताया कि कुछ युवकों ने दरवाजे पर झंडा लगा दिया। विरोध करने पर वे धमकाने लगे। थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था। दोनों गुटों के लोगों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

भूलकर भी आज के दिन मर्द न करें ये काम, ‘एकादशी’ वाले दिन अगर धर्मपत्नी का लगा पाप, तो हो जाएगा पूरे कारोबार का सत्यानाश

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026