Home > देश > Today’s Weather 30 March 2026: आज यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ नोएडा में बारिश के आसार

Today’s Weather 30 March 2026: आज यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ नोएडा में बारिश के आसार

Today's Weather 30 March 2026: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम काफी बदल रहा है. आज सोमवार को बारिश की भी संभावना है, साथ ही कल की तुलना में मौसम आज ठंडा भी रहेगा.

By: sanskritij jaipuria | Published: March 30, 2026 6:04:09 AM IST



Today’s Weather 30 March 2026: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है. राजधानी लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद सहित कई जिलों में सोमवार को मौसम का मिजाज अलग रहने की संभावना है. सुबह जहां आसमान साफ रहेगा, वहीं दिन बढ़ने के साथ बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है. इसके साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे लोगों को मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है.

रविवार को मौसम साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. दिन का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रात का तापमान भी बढ़कर करीब 20 डिग्री हो गया. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से ये बदलाव देखने को मिला.

तापमान में आ सकती है गिरावट

मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर प्रदेश में दिखाई देगा. इसके कारण 31 मार्च तक गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. इस बदलाव से तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

नोएडा में बढ़ी गर्मी और प्रदूषण

नोएडा में रविवार को गर्मी का असर थोड़ा ज्यादा महसूस हुआ. सुबह से ही धूप काफी तेज थी जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई. यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. साथ ही, वायु प्रदूषण भी बढ़ा है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 206 तक पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता.

साथ ही मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंधी और बारिश के बाद भी बादलों का आना-जाना जारी रहेगा. 3 अप्रैल को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है. प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें. बदलते मौसम की वजह से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, जहां हल्की हवाएं और बढ़ती आर्द्रता दोपहर के दौरान स्थिति को गर्म कर सकती है. शाम को बादल छाने से तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है.

Advertisement