Home > देश > Aaj Ka Mausam: अब शुरू होगा हीट वेव का असली दौर!  लेकिन 7 राज्यों में बारिश के आसार, जानें दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक का हाल

Aaj Ka Mausam: अब शुरू होगा हीट वेव का असली दौर!  लेकिन 7 राज्यों में बारिश के आसार, जानें दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक का हाल

Today Weather: जैसा की आप सभी जानते हैं कि फरवरी का आज आखिरी दिन है और मार्च शुरू होने से पहले ही मौसम ने अपना रंग बदल दिया है. ठंड अब लगभग खत्म हो चुकी है और लोग होली का इंतज़ार कर रहे हैं. लेकिन त्योहार से पहले मौसम थोड़ा परेशान कर सकता है.

By: Heena Khan | Last Updated: February 28, 2026 7:04:40 AM IST



Today Weather: जैसा की आप सभी जानते हैं कि फरवरी का आज आखिरी दिन है और मार्च शुरू होने से पहले ही मौसम ने अपना रंग बदल दिया है. ठंड अब लगभग खत्म हो चुकी है और लोग होली का इंतज़ार कर रहे हैं. लेकिन त्योहार से पहले मौसम थोड़ा परेशान कर सकता है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, कुछ जगहों पर तापमान 36°C तक पहुंच सकता है, यानी तेज गर्मी महसूस होगी. वहीं कई इलाकों में बादल छाने, बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी प्रभावित हो सकती है. यानि इस बार मौसम एक अजीब “मिक्स पैकेज” लेकर आ रहा है. कहीं गर्मी, कहीं बारिश और कहीं तेज हवाएं एक साथ देखने को मिल सकती हैं. IMD ने 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है, इसलिए आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है.

मार्च में कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च के पहले हफ़्ते में मौसम तेज़ी से बदलेगा. दिन गर्म होंगे और रातें धीरे-धीरे गर्म होती जाएंगी. हालांकि, पहाड़ी राज्यों में मौसम अभी पूरी तरह से सर्दी से बाहर नहीं आया है. मैदानी इलाकों और पहाड़ों के तापमान में अंतर साफ़ दिखेगा.

दिल्ली-NCR का मौसम 

आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR का मौसम पूरी तरह बदल जाएगा. आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा, बादल कम ही छाए रहेंगे. IMD के मुताबिक, 28 फरवरी से 2 मार्च तक इस इलाके में मौसम सूखा रहेगा, जिससे दिन में धूप ज़्यादा निकलेगी.

उत्तर प्रदेश का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मौसम तेज़ी से गर्म हो रहा है. अब दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी तापमान बढ़ रहा है, जिससे लोगों को हल्की गर्मी महसूस हो रही है. IMD के अनुसार, राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहने की उम्मीद है. अगले 48 घंटों में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है.

Children Health: बदलते मौसम से बिगड़ सकती है बच्चों की सेहत, ऐसे रखें ध्यान, चाइल्ड स्पेशलिस्ट ने दिए ये टिप्स

बिहार का मौसम 

बिहार और झारखंड में मौसम फिलहाल स्थिर और शांत रहेगा. मौसम विभाग ने आंधी, तूफ़ान या बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है. आसमान साफ़ रहेगा और धूप खिली रहेगी.

हरियाणा-पंजाब का मौसम 

पंजाब और हरियाणा में भी मौसम सूखा और गर्म रहने की उम्मीद जताई जा रही  है. तापमान नॉर्मल से ज़्यादा रहने की उम्मीद है. दिन में तेज़ धूप और साफ़ आसमान गर्मी को और तेज़ कर देगा, खासकर दोपहर के समय. खेतों में काम करने वाले किसानों और मज़दूरों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

जानें अन्य राज्यों का मौसम 

मध्य प्रदेश और राजस्थान में मौसम सूखा रहेगा. तेज धूप की वजह से दिन का तापमान लगातार बढ़ेगा. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जयपुर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Liver Cancer: लिवर कैंसर से रिंकू सिंह के पिता की मौत, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी, कब हो जाता है जानलेवा

Advertisement