Categories: देश

कनपटी पर बंदूक तानकर, जम्मू-कश्मीर के जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम से 2 पाकिस्तानी समेत 3 कैदी भागे

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के आर.एस. पुरा सेक्टर में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों पर जानलेवा हमला करने के बाद तीन कैदी जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम से भाग गए.

Published by Mohammad Nematullah

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के आर.एस. पुरा सेक्टर में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों पर जानलेवा हमला करने के बाद तीन कैदी जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम से भाग गए. भागने वालों में से दो की पहचान पाकिस्तानी नागरिक अहसान अनवर और मोहम्मद सनाउल्लाह के तौर पर हुई है, और तीसरा भागने वाला आर.एस. पुरा का ही रहने वाला करनजीत सिंह उर्फ ​​गुग्गा था. पूरी घटना शाम करीब 5:05 बजे हुई.

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे इन कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई की, उन पर हमला किया और भागने में कामयाब रहे है. बॉर्डर एरिया में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, और पुलिस इन तीन खतरनाक भगोड़ों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

फॉर्म 7 विवाद पर गरमाई राजनीति, योगी आदित्यनाथ का विपक्ष से सीधा सवाल से मचा सियासी हंगामा

अधिकारियों ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर अधिकारियों की तरफ से एक बयान जारी किया गया है. जिसमें उन्होंने बताया कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के एक जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम से दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत तीन कैदी ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों पर कथित तौर पर हमला करने के बाद भाग गए. सूत्रों के मुताबिक शाम करीब 5:05 बजे जानकारी मिली कि कैदियों ने जम्मू के आर.एस. पुरा जेल में तैनात गार्ड पर हमला किया और कस्टडी से भाग गए.

Related Post

बैंक ऑफ बड़ौदा Peon परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

इस घटना में दो पुलिस ऑफिसर SPO विनय कुमार और हेड कांस्टेबल परवीन कुमार घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल ले जाया गया है.

पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया

इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि दो पाकिस्तानी लड़के गलती से भारत में आ गए थे और उनका मिलिटेंसी से कोई कनेक्शन नहीं था. पुलिस ने नाबालिगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. घटना का संज्ञान लिया गया है और आगे की जांच चल रही है.

Apple के नए iPhone का बड़ा खुलासा! कीमत लीक, कैमरा और डिजाइन में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

AAP से अलग होंगे राघव चड्ढा! बीजेपी या कांग्रेस में किस पार्टी में होंगे शामिल? इस नेता ने की भविष्यवाणी

Raghav Chadha Updates: राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही…

April 3, 2026

क्या सच में मार्च के महीने में पीरियड्स लेट आता है, जानें क्या है इसके पीछे का सच?

March period delay: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है…

April 3, 2026

Bihar Politics 2026: बिहार में सत्ता परिवर्तन की उलटी गिनती शुरू, नीतीश कुमार इस दिन देंगे सीएम पद से इस्तीफा

Bihar Politics 2026: बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है और 14…

April 3, 2026

Ramayan teaser: रामायण टीज़र के बाद फिर चर्चा में एनटीआर, जब एक ही अभिनेता ने पांच बार निभाया राम का किरदार

Ramayan teaser: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के टीज़र रिलीज़ होने के बाद इस…

April 3, 2026

PPF Interest Rule: आने वाली 5 अप्रैल से पहले कर ले यें काम, वरना गवाने पड़ेंगे हजारों रुपये

PPF Interest Rule: अगर आप PPF में इंवेस्ट करते हैं तो ये खबर आपके लिए…

April 3, 2026

Silver Price Today: आज 3 अप्रैल को कैसा है चांदी का हाल, लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का हाल

Silver Price Today 3 April 2026: चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है, आज भाव…

April 3, 2026