Categories: देश

दूसरी बार Pregnant होने के लिए सरकार से लेनी होगी इजाजत? 1700 महिलाओं को भेजा नोटिस, CM सैनी का नया रूप देख खौफ में जी रहे दंपत्ति

Haryana News: हरियाणा सरकार ने गिरते लिंगानुपात को लेकर नायब सैनी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वहीँ अब राज्य में जिन दम्पतियों की पहले से एक बेटी है और वो इन विट्रो फर्टिलाइजेशन के जरिए दूसरा बच्चा चाहते हैं

Published by Heena Khan

Haryana News: हरियाणा सरकार ने गिरते लिंगानुपात को लेकर नायब सैनी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वहीँ अब राज्य में जिन दम्पतियों की पहले से एक बेटी है और वो इन विट्रो फर्टिलाइजेशन के जरिए दूसरा बच्चा चाहते हैं, उन्हें पहले सरकार से इजाजत लेनी होगी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने चंडीगढ़ में इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की उसके बाद आदेश जारी किए। जानकारी के मुआबिक, आईवीएफ के जरिए बच्चा पैदा करने के लिए लोगों को सबसे पहले जिला समुचित प्राधिकरण (डीएए) के समक्ष आवेदन करना होगा। इसमें उन्हें अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र, गर्भपात या प्रसव से संबंधित दस्तावेज और कारण बताना होगा। 

सरकार से लेनी होगी परमिशन

आपकी जानकारी के लिए बता दें, राज्य टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी मौजूद थीं। गौरतलब है कि हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात 2023 में 916 से घटकर 2024 में 910 रह गया है, जिससे चिंताएँ और बढ़ गई हैं। सरकार ने अब अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए सरकारी अस्पताल में पंजीकरण कराने का आदेश दिया है और एक नंबर जारी होने के बाद ही गर्भवती महिला को अल्ट्रासाउंड करवाने की अनुमति दी जाती है।

इन महिलाओं पर लागू होगा नियम

सरकार ने कहा कि यह नियम उन दम्पतियों पर लागू होगा जिनकी एक या एक से अधिक बेटियाँ हैं या जिनके एक बेटा और एक बेटी है। इस निर्णय का उद्देश्य आईवीएफ तकनीक के माध्यम से लिंग परीक्षण की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है। जिले के उपायुक्त और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को आईवीएफ केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी और आवेदनों की जाँच करने का अधिकार दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले आईवीएफ क्लीनिकों पर गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम (पीसीपीएनडीटी) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस रद्द करना, जुर्माना और आपराधिक मामला दर्ज करना शामिल है।

पूरे देश को इस्लामिक सेंटर बनाना चाहता था छांगुर बाबा… ATS ने किया बड़ा खुलासा, UP के इस जल्लाद का मकसद जान खौल उठेगा खून

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Maha Shivratri Vrat 2026: 15 या 16 फरवरी, किस दिन है महाशिवरात्रि का व्रत? जानें सही तिथि यहां…

Maha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है, यह पर्व हर साल…

February 6, 2026

Silver Rate: सुनार की दुकानों पर बोल दें धप्पा! अचानक गिरे चांदी के दाम, जानें क्या है मार्किट का हाल

Silver Price Today: सोना चांदी के दाम लगातार घट और बढ़ रहे हैं. वहीं शुक्रवार…

February 6, 2026

WPL 2026: इनामों की बरसात! ट्रॉफी के साथ किसको मिला कितना कैश? जानें खिलाड़ियों की कमाई डिटेल

WPL 2026: वडोदरा के BCA स्टेडियम में WPL 2026 का फाइनल निडर बैटिंग का जश्न…

February 6, 2026

Islamic Rules: पोस्टमार्टम कराने से क्यों चिढ़ते हैं मुसलमान? क्या इस्लाम में नहीं है इसकी इजाजत

Sharia law: अक्सर ऐसा होता है कि मुस्लिम समुदाय के लोग का पोस्टमॉर्टम जांच से…

February 6, 2026

Indian Railway: होली पर रेलवे का मेगा तोहफा! 1400 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की मौज ही मौज

Holi 2026: इस होली के त्योहार के दौरान यात्रियों को आरामदायक और बिना किसी परेशानी…

February 6, 2026