Categories: देश

नीतीश कुमार फिर बदलेंगे पाला या बीजेपी का देंगे साथ? स्वामी यो ने की ऐसी भविष्यवाणी, छाती पीटने लगे भाजपाई!

Swami Yo Prediction on Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी यो ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिंदगी के इस पड़ाव में पाला नहीं बदलेंगे।

Published by Sohail Rahman

Swami Yo Prediction on Nitish Kumar: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उनके सहयोगियों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सीएम नीतीश अपने राजनीतिक जीवन में कई बार अपनी रणनीति बदल चुके हैं, जिससे उनके फैसलों पर सवाल उठते रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या वह इस विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़ देंगे या फिर भाजपा के साथ गठबंधन करके राज्य में फिर से अपनी सरकार बनाएंगे। इसी बीच, स्वामी यो ने सीएम नीतीश को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

स्वामी यो ने की बड़ी भविष्यवाणी

एक इंटरव्यू के दौरान स्वामी यो ने सीएम नीतीश कुमार और आगामी बिहार चुनाव को लेकर कहा, “फिलहाल किसी बड़े राजनीतिक बदलाव की संभावना नहीं है। नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ नहीं छोड़ने वाले हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि वह अपने जीवन के चौथे पड़ाव में प्रवेश कर चुके हैं और इस समय उनके लिए स्थिरता ज्यादा जरूरी है।” इसके अलावा उन्होंने आगे कहा, “बिहार चुनाव इस बार भाजपा के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। पार्टी राज्य के युवाओं को एकजुट करने में सफल हो सकती है। जनता पहले से ज्यादा सतर्क है और ऐसा लग रहा है कि इस बार बिहार एक सही और निर्णायक फैसला लेने वाला है। मौजूदा हालात को देखते हुए, किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।”

Related Post

Maharashtra Controversy: मराठी नहीं आती तो क्यों बोलूं?, पवन सिंह का महाराष्ट्र विवाद पर बवालिया बयान, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

बिहार में इस बार भाजपा को मिलेगी बड़ी सफलता?

इस बार भाजपा बिहार में ‘मोदी मैजिक’ के साथ-साथ युवा मतदाताओं को लुभाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। पार्टी बेरोजगारी, विकास और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। बिहार में तीसरे विकल्प की तलाश अभी भी जारी है। पिछले कुछ सालों में पप्पू यादव, प्रशांत किशोर जैसे नेताओं ने भी राज्य में एक वैकल्पिक राजनीतिक मंच बनाने की कोशिश की है। हालांकि, इन प्रयासों को अभी तक पूरी तरह से जनता का समर्थन नहीं मिला है, लेकिन युवाओं और शहरी मतदाताओं के बीच इनकी आवाज सुनी जा रही है।

किसी ने कसाब के खिलाफ लड़ा केस,तो किसी ने अमेरिका में गाड़ा भारत का झड़ा…, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए 4 सदस्यों को किया नॉमिनेट

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026