Categories: देश

Surat Crime News: बर्बर हत्याकांड से दहला सूरत, एक दो नहीं…50 बार चाकुओं से किया वार, तड़प-तड़प कर चली गई कपड़ा व्यवसायी की जान

Surat Crime News: गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सूरत के लिम्बायत इलाके में एक कपड़ा व्यवसायी की काफी बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

Published by Sohail Rahman

Surat Crime News: सूरत शहर से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां लिंबायत इलाके में एक कपड़ा व्यवसायी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यहां शुक्रवार देर रात कपड़ा बाजार में कपड़े का कारोबार करने वाले आलोक अग्रवाल पर तीन लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। लिंबायत थाना क्षेत्र के डुमहाल फायर स्टेशन के सामने हुई इस हत्या की वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, सूरत के लिंबायत इलाके में रहने वाले आलोक अग्रवाल कपड़ा बाजार में काम करते हैं। 45 वर्षीय आलोक जंडाराम अग्रवाल डुमहाल फायर स्टेशन के सामने वाटिका टाउनशिप में रहते थे। शुक्रवार रात करीब 2:45 बजे आलोक अग्रवाल डुमहाल फायर स्टेशन के पास थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

घटना सीसीटीवी में हुई कैद

घटना के सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि आलोक मोबाइल पर बात कर रहे थे, उसी समय पीछे से तीन अज्ञात लोग आए और धारदार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। तीनों हमलावरों ने एक-एक करके उन पर करीब 50 बार चाकुओं से वार किए। हमलावरों ने आलोक की उंगलियों पर चाकू से वार किया। आलोक अग्रवाल घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। हमलावर उन पर तब तक वार करते रहे जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।

Related Post

जिंदगी की जंग हार गई एक और मासूम, एक बार फिर हुई हैवानियत की जीत, 15 साल की नाबालिग ने दिल्ली AIIMS में तोड़ा दम…मासूम…

आरोपी चाकू लहराते हुए फरार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए भाग गए। गंभीर रूप से घायल आलोक को तुरंत एम्बुलेंस से स्मिमर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने कुछ देर के उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लिंबायत थाने के पुलिस निरीक्षक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

एसीपी ने क्या बताया?

सूरत पुलिस के एसीपी वीरभद्र सिंह जाडेजा ने बताया कि मृतक के भाई ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। जाँच शुरू कर दी गई है। पुलिस हत्या के कारणों की जाँच कर रही है। फिलहाल ये पता चला है कि तीन अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला करके उनकी हत्या कर दी। जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, उसके खिलाफ लिंबायत थाने में जुए के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा और भी इस बात की जांच की जा रही है कि और कोई मामले हैं या नहीं।

Malegaon Case: भगवा आतंकवाद नहीं, बल्कि…’, ऐसा क्या हुआ कई कांग्रेस पर जमकर बरसे अनिल विज, दे डाली तगड़ी नसीहत

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026