Categories: देश

‘2027 के बाद बाराबंकी और उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो’, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव खोल दिए पत्ते

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कई बड़े वादे कर रहे हैं। अब सपा अध्यक्ष ने लखनऊ मेट्रो को बाराबंकी तक और कानपुर मेट्रो को उन्नाव तक चलाने का ऐलान किया है।

Published by

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। सि बीच सपा अध्यक्ष ने लखनऊ मेट्रो को बाराबंकी और कानपुर मेट्रो को उन्नाव तक चलाने की घोषणा कर डाली है। अखिलेश यादव ने यह वादा सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। इस बार अखिलेश यादव ने नदियों में फैल रहे प्रदूषण को लेकर निशाना साधा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं, जिससे नदियों में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं। नालों का पानी और गंदगी सीधे नदियों में डाली जा रही है। बुंदेलखंड की नदियों को इतना खोद दिया गया है कि हर जिले में सड़क और खेतों के किनारे टीले बन गए हैं। लखनऊ के अकबर नगर के लोग विस्थापित हो गए हैं। उनकी बुनियादी जरूरतों का ध्यान नहीं रखा गया है। कई लोगों ने आत्महत्या कर ली है। इतने लोग बेरोजगार हो गए हैं।

सरकार नाले में रिवर फ्रंट बनाना चाहती है

सपा सुप्रीमो ने कहा कि सरकार नाले में रिवर फ्रंट बनाना चाहती है, जो नदियों पर बनता है। सपा सरकार के दौरान वरुणा नदी पर रिवर फ्रंट बनाया जा रहा था, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे रोक दिया। सपा सरकार के दौरान यह प्रयास किया गया कि वरुणा नदी में कोई गंदा पानी न जाए और अगर जाए तो उसे ट्रीट करके ही जाए। यही बात गोमती नदी पर भी लागू होती है। हमें और आपको भी यही करना होगा। अगर शहर के बीच में कोई नदी है तो नाले का पानी सीधे उसमें न जाए। तभी नदियां भविष्य में साफ दिखेंगी।

‘मथुरा-वृंदावन के नाम पर लोगों को विस्थापित किया जा रहा है’

इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने मथुरा-वृंदावन कॉरिडोर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन के लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी। सरकार कॉरिडोर बनाने के नाम पर लोगों को विस्थापित कर रही है। कॉरिडोर के नाम पर छोटे व्यापारियों को विस्थापित किया जा रहा है और बड़े व्यापारियों को बसाया जा रहा है। बीजेपी के आरएसएस के सहयोगी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। पहले कम कीमत पर जमीन खरीदी जाती है और फिर ऊंचे दामों पर बेची जाती है। भाजपा आस्था को व्यापार बना रही है। सपा सरकार बनने पर भाजपा के मुआवजा घोटाले की जांच होगी।

Related Post

’26/11 हमले में ठाकरे परिवार दुम दबाकर…’, मराठी भाषा विवाद पर ‘मुंबई हमले के हीरो’ ने राज और उद्धव ठाकरे की लगा दी क्लास, देखें VIDEO

‘उन्नाव तक मेट्रो चलाने का वादा किया’

अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस का निर्माण घटिया है। सपा सरकार बनी तो कानपुर मेट्रो उन्नाव तक और लखनऊ मेट्रो बाराबंकी तक चलाई जाएगी। सपा प्रमुख ने कहा कि नितिन गडकरी इतने अच्छे मंत्री हैं, लेकिन यूपी सरकार में बैठे लोग उनसे कुछ नहीं मांग रहे हैं। चंबल एक्सप्रेस-वे आज तक नहीं बन सका। जिन राज्यों से यह एक्सप्रेस-वे गुजरता है, उन सभी राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा सरकार अटल जी के गांव में सड़क नहीं बनाना चाहती।

Bihar Chunav से पहले Chirag Paswan ने ठोका मास्टरस्ट्रोक, लालू-तेजस्वी छोड़िए…पानी भी नहीं मांग पाएंगे दूसरे नेता

Published by

Recent Posts

CBSE Guidelines: सीबीएससी का निर्देश, स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर नियम लागू, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

CBSE Guidelines: सीबीएससी के निर्देशों के बाद स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट (MHM) को अनिवार्य…

March 22, 2026

Apply learning license online: घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस, RTO जाने की अब नहीं जरूरत!

Learning Driving License: लर्निंग लाइसेंस आपको ट्रैफिक नियमों की समझ के साथ सुरक्षित तरीके से…

March 22, 2026

SSC CGL vs CHSL: सैलरी और ग्रोथ में कौन है आगे; क्या रहेगा सही ऑप्शन?

SSC CGL vs SSC CHSL: SSC CGL के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य है, जबकि SSC CHSL…

March 22, 2026

Triumph 400 vs Classic 350: स्टाइल, माइलेज या पावर…कौन है डेली राइडर्स के लिए बेस्ट चॉइस?

best 350cc bikes India: डेली राइडिंग के लिहाज से माइलेज एक अहम फैक्टर है. Classic…

March 22, 2026