Categories: देश

Gold Silver Price 4 April 2026: युद्ध की आंच में पिघला सोना-चांदी, बाजार में हलचल, क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड?

Gold Silver Price 4 April 2026: वैश्विक तनाव और आर्थिक परिस्थितियों के चलते सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. सोने के दाम में हालिया दिनों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जबकि चांदी का भाव गिरकर ₹2,27,813 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. गुड फ्राइडे और वीकेंड के चलते बाजार बंद रहने से फिलहाल यही रेट प्रभावी रहेगा.

Published by Ranjana Sharma
Gold Silver Price 4 April 2026: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजार के संकेतों के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब घरेलू सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है. हाल के दिनों में सोने के दाम में जहां गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार की अगली चाल पर टिकी हुई हैं.

चांदी की कीमतों में भी लगातार बदलाव जारी

चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार.चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ;प्ठश्र.द्ध के मुताबिकए गुरुवार को बाजार बंद होने तक चांदी का भाव गिरकर ₹2ए27ए813 प्रति किलोग्राम पर आ गया. गुड फ्राइडे के चलते शुक्रवार को बाजार बंद रहाए जबकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण कारोबार नहीं होगा. ऐसे में यही रेट अगले तीन दिनों तक प्रभावी रहेगा

दिल्ली में सोना स्थिर

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत फिलहाल 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर स्थिर बनी हुई है. हालांकि इससे पहले गुरुवार को सोने के दाम में 3,500 रुपये यानी करीब 2.26% की गिरावट दर्ज की गई थी. मांग में कमी के चलते कीमतों में यह ठहराव देखा गया है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा भाव में तेज गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में भी भारी गिरावट देखने को मिली है. सोना करीब 3,500 रुपये लुढ़ककर 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. पिछले कारोबारी सत्र में यह गिरावट और भी बड़ी रही, जब कीमतें 6,004 रुपये टूटकर 1,47,704 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गईं. इससे पहले सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है. हाजिर सोना 166.79 डॉलर गिरकर 4,591.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर भी 194.70 डॉलर यानी करीब 4.05% गिरकर 4,618.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. वैश्विक बाजारों में यह गिरावट निवेशकों के सतर्क रुख को दर्शाती है.

ताजा रेट

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,46,608 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत करीब 1,51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. गुड फ्राइडे और वीकेंड की छुट्टियों के कारण बाजार बंद रहने से फिलहाल यही रेट प्रभावी माने जा रहे हैं.

गिरावट के पीछे क्या है वजह?

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका की सख्त रणनीतिक स्थिति ने बाजार को प्रभावित किया है. डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव बना है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका की संभावित सैन्य कार्रवाई के संकेतों ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ी है. सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल घरेलू बाजार सीमित दायरे में बना हुआ है. वैश्विक बाजार ‘गुड फ्राइडे’ के चलते बंद हैं, इसलिए निवेशक अब अंतरराष्ट्रीय बाजार खुलने का इंतजार कर रहे हैं. आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों के आधार पर सोने की कीमतों में नई दिशा तय होगी.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Varuthini Ekadashi date 2026: कब है वरुथिनी एकादशी, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व

Varuthini Ekadashi date 2026: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की वरुथिनी एकादशी का हिंदू धर्म…

April 4, 2026

Aaj ka raashiphal 4 April 2026: वैशाख कृष्ण द्वितीया पर बन रहे शुभ योग, इनको मिलेगा लाभ, जानें 12 राशियों का हाल

Aaj ka raashiphal 4 April 2026: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर…

April 4, 2026

Aaj Ka Mausam 4 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam 4 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में 3 अप्रैल की शाम अचानक मौसम बदल…

April 4, 2026