Categories: देश

सरबजीत कौर बनी ‘नूर’, प्यार के लिए पाकिस्तान जाकर किया इस्लाम कबूल; निकाह का Video आया सामने

Punjab Woman Sarabjeet Kaur : सरबजीत कौर ने नूर हुसैन बनकर पाकिस्तान में इस्लाम कबूल किया और एक पाकिस्तानी से निकाह भी कर लिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

Published by Preeti Rajput

Punjab Woman Sarabjeet Kaur News: भारत से पाकिस्तान (Pakistan) गई पंजाब की महिला सरबजीत कौर (Sarabjeet Kaur) का एक नया वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने दोनों देशओं की चिंका बढ़ा दी है. वीडियो में सरबजीत खुद को नूर बता रही है. साथ ही वह इस्लाम कबूल कर पाकिस्तानी नासिर हुसैन से निकाह करने का दावा करते हुए नजर आ रही है. वीडियो में सरबजीत बताती है कि वह नासिर को पिछले 9 सालों से जानती है और अपनी इच्छा से उससे निकाह कर रही है. वीडियो सामने आने के बाद अब साफ हो चुका है कि सरबजीत अपना धर्म परिवर्तन कर नूर बन चुकी है. 

सरबजीत कौर ने किया इस्लाम कबूल

 सरबजीत कौर का पहले ही अपने पति से तलाक हो चुका था. वह इस समय 52 साल की हैं और उनके दो बेटे भी हैं. वीडियो से पहले उनका निकाहनामा सामने आया था. जिसमें उनका नाम नूर दर्ज था. इस मामले के सामने आने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की चिंता अब और भी ज्यादा बढ़ गई है. साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. 

भारत-पाकिस्तान संबंधों में खटास

भारत-पाकिस्तान के संबंध हमेशा से ही ठीक नहीं रहे हैं. लेकिन पहलगाम अटैक के बाद दोनों देशों में युद्ध की स्तिथि देखने को मिल चुकी है. भारत ने पहलगाम अटैक का जवाब पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया था. जिसके बाद से दोनों देशों के संबंध और भी ज्यादा खराब हो गए हैं. इसी कारण केंद्र सरकार ने शुरुआत में सिख जत्थे को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी थी. धार्मिक संगठनों के दबाव के बाद सरकार ने इस यात्रा को अनुमति दी. जिसके बाद सरबजीत कौर के पाकिस्तानी युवक से शादी कर पाकिस्तान में ही रुकने की खब सामने आई. इस खबर के सामने आने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) इस मामले से दूरी बना ली है.

Related Post

‘विदेशों में आतंकी…भारत में क्यों नहीं’, करणी सेना अध्यक्ष ने मुस्लिमों को बताया अपना भाई

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस पूरे मामले पर कहा कि “हम केवल  श्रद्धालुओं की सूची सरकार को भेजते हैं. यात्रियों की सुरक्षा और जांच-पड़ताल की जिम्मेदारी सरकार की होती है. बता दें कि 4 नवंबर को अटारी-वाघा बॉर्डर से यह जत्था SGPC के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडगज की अगुवाई में पाकिस्तान गया था.  

‘EC-CBI पर एनडीए ने किया कब्जा’, बिहार चुनाव नतीजों के बाद कपिल सिब्बल का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026