Categories: देश

Rohtak: नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Rohtak: नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना,कहा लाखो लोग आजादी से पहले हुए शहीद,एक व्यक्ति जिसे हिंदुस्तान का ज्ञान नही उसने खींची,भारत पाकिस्तान की लाइन।

Published by Swarnim Suprakash

रोहतक से दिनेश कौशिक की रिपोर्ट 

Rohtak: नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना,कहा लाखो लोग आजादी से पहले हुए शहीद,एक व्यक्ति जिसे हिंदुस्तान का ज्ञान नही उसने खींची,भारत पाकिस्तान की लाइन।

ऐसे लोगो की हो पह्चान,जिन्होंने 55 साल किया शाशन,लोगो को कर रहे गुमराह। राहुल गांधी पर साधा निशाना,कहा ईवीएम ओर वोट चोरी से कर रहे भृमित, राहुल गांधी पर साधा निशाना,आपके पूर्ववज ने किए वोट चोरी। कांग्रेस के घोटाले पर की चर्चा,अपने परिवार को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने किया काम,देश पिछड़ रहा।

प्रधानमंत्री मोदी के बनने पर गरीब लोगो को मिला अधिकारी,राहुल गांधी को इलाज की जरूरत।राहुल को स्क्रिप्ट लिख कर दी जा रही। कांग्रेस ने की संस्थाओं का किआ अपमान,सेना पर उठाए सवाल,ऑपरेशन सिंदूर पर उठा रहे सवाल। देश ने देखा कांग्रेस के झूठ का षड्यंत्र,आने वाले समय मे लोग करेंगे हिसाब।

Related Post

Chhattisgarg: खैरागढ़ पुलिस द्वारा ₹4.04 करोड़ नगद एवं वाहन जप्त

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा,इस बार प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 12 मिनट के भाषण में 8 मिनट तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी व उनके परिवार को निशाना बनाया, उन्होंने राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग व ईवीएम पर सवाल उठाने पर कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलकर देश को भ्रमित कर रहे हैं इसलिए देश की जनता राहुल के बहकावे में नहीं आएगी और कांग्रेस को केवल हार का सामना करना पड़ेगा।नायब सैनी ने कहा कि 55 साल तक राज करने वाली पार्टी ने वोट चुराए हैं जबकि भाजपा ने गरीबों का कल्याण किया है।

CM नायब सिंह सैनी का सम्बोधन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वतंत्रता दिवस के ठीक 1 दिन पहले कांग्रेस पर एक के बाद एक राजनीतिक प्रहार किया, उन्होंने 12 मिनट के संबोधन में 8 मिनट तक राहुल गांधी व उनके परिवार को ही निशाना बनाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि एक परिवार के एक व्यक्ति की बदौलत भारत पाकिस्तान की लकीर खींच गई। उन्होंने कहा जबकि वोट चोरी एक परिवार ने अपना भला करने के लिए खुद की है 55  वर्षों तक राज करने वाली पार्टी ने वोट चोरी की है जबकि आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे संत पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालते ही गरीब का कल्याण किया है जबकि कांग्रेस ने एक परिवार के लिए देश को दरकिनार कर दिया और वह वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस में ऐसे नेता है जिन्हें भारत की संस्कृति का ज्ञान ही नहीं है और वह हम पर आरोप लगा रहे हैं इसलिए जनता सब समझ गई है और यह हथकंडे कांग्रेस के अब चलने वाले नहीं है। जनता समझ चुकी है कांग्रेस केवल लोगो को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है लेकिन जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी और बार-बार कांग्रेस को हार का ही सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी इच्छा शक्ति पूरी करने व राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए लोगों के कारोबार और भारत के विकास से खिलवाड़ किया है उनकी पहचान करना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि यह वोट हमने चोरी नहीं की बल्कि राहुल गांधी के पूर्वजों ने चोरी किए हैं दुनिया भर के घोटाले हैं जिसे देश अभी उभर ही नहीं पाया है। 

Punjab: जालंधर के मशहूर ट्रैवल ब्लॉगर अमरीक सिंह को पंजाब पुलिस ने रिहा किआ

राहुल गाँधी को लिए आड़े हाँथ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहुल बाबा अपना इलाज करवाए राहुल गांधी को कोई और ही स्क्रिप्ट लिखकर देता है तभी वह इस तरह की हरकत करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तमाम बड़े नेताओं को अपमानित करने का काम किया है और ना ही लोकसभा को चलने देते हैं इसलिए जनता को विचार करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज रोहतक पहुंचे थे उन्होंने एलपीएस बोशार्ड कंपनी द्वारा एक साथ 5000 पौधे लगाने के कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

Jaipur Crime: एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्करी का रैकेट उजागर, 2 तस्कर 3 पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

क्या सच में 31 दिसंबर को सस्ती मिलती है कार, जानें कितनी कम हो जाती है कीमत?

Car Buyers: कई लोग जो नई कार खरीदने की योजना बना रहे होते हैं, उन्हें…

March 7, 2026