Categories: देश

UP Weather Today: कब खत्म होगा इंतजार! तिल तिल बारिश को तरस रहे UP वाले, जानिए प्रदेश में कब छाएगी काली घटा

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लखनऊ समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है।

Published by Heena Khan

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लखनऊ समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि, कुछ जिलों जैसे मेरठ, मुजफ्फरनगर और झांसी में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली है। मेरठ में सबसे ज्यादा 108.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि मुजफ्फरनगर में 52 मिमी और झांसी में 5.1 मिमी बारिश हुई है।

जानिए कब होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 24 जुलाई को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। साथ ही पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। शाहजहांपुर में 21.4 मिमी, कानपुर ग्रामीण में 24.4 मिमी, आगरा ताज और मुरादाबाद में 0.6 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। इससे यह साफ है कि बारिश बेशक कहीं-कहीं हो रही है, लेकिन पूरे प्रदेश को अभी भी तेज गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है।

Related Post

तापमान का क्या हाल?

गर्मी और उमस की वजह से प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ा हुआ है। गोरखपुर में अधिकतम तापमान 37.8℃, बलिया में 37.5℃ और बहराइच में 37.2℃ दर्ज किया गया है। इसी तरह कानपुर शहर में 36.5℃, सुल्तानपुर में 36.7℃ और गाजीपुर में 36.5℃ तापमान रिकॉर्ड हुआ है। न्यूनतम तापमान भी काफी ऊंचा है। बलिया में 30℃, गाजीपुर और बस्ती में 29℃, फतेहगढ़ में 28.8℃ और प्रयागराज में 28℃ तापमान दर्ज किया गया है।

Delhi News: राजधानी में खत्म होगी बाढ़ की परेशानी! दिल्ली सरकार का मास्टर प्लान…ITO Barrage के लिए हरियाणा सरकार से करेगी बात

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026