Categories: देश

लग्जरी कार में नंदनी के साथ था सोहेल! पुलिस को हुआ शक…बीच रास्ते खोला गाड़ी का दरवाजा, हालत देखते ही ठनका पुलिस का माथा

Jhanrkhand News: झारखंड के रांची से वक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल यहाँ चान्हो थाना क्षेत्र में उस दौरान बवाल मच गया जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चान्हो थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान खतरनाक अपराधी सोहेल खान और उसकी प्रेमिका नंदिनी सामंत को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Published by Heena Khan

Jhanrkhand News: झारखंड के रांची से वक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल यहाँ चान्हो थाना क्षेत्र में उस दौरान बवाल मच गया जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चान्हो थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान खतरनाक अपराधी सोहेल खान और उसकी प्रेमिका नंदिनी सामंत को रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीँ ग्रामीण एसपी और खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सोस चौक के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक चमचमाती लग्जरी कार को रोका और जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो पुलिस का दिमाग ठनक गया।

रांची पुलिस ने फेरा पानी

आपको बता दें, कुख्यात सोहेल खान अपनी प्रेमिका नंदिनी सामंत के साथ कार में जा रहा था। पुलिस का कहना है दोनों किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, और इसका मंसूबा तैयार किए बैठे थे। लेकिन इससे पहले कि वो अपनी योजना में कामयाब हो पाते, रांची पुलिस ने उनका प्लान चौपट कर दिया। वाहन चेकिंग के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उनकी कार से लोडेड हथियार, गोलियां और 80,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

Related Post

अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की धमकी, एयरपोर्ट पर मच गई अफरा-तफरी, ली जा रही है चप्पे-चप्पे की तलाशी

इतना खतरनाक है सोहेल

सोहेल खान झारखंड के गढ़वा के उत्तरी मोहल्ले का रहने वाला है और उसके साथ गिरफ्तार उसकी महिला मित्र नंदिनी सामंत राजस्थान के धौलपुर जिले की निवासी है। गिरफ्तार सोहेल खान के खिलाफ झारखंड के पलामू के गढ़वा, डाल्टनगंज, नगर ऊंटारी में कुल 12 मामले दर्ज हैं, जिनमें छिनतई, रंगदारी, एनडीपीएस समेत कई गंभीर अपराध शामिल हैं। वह इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

High-level meeting of Chief Ministers: वेस्ट एशिया संकट पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों को दिए सख्त निर्देश

High-level meeting of Chief Ministers:  वेस्ट एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों…

March 27, 2026

UP New Academic Session: नए सत्र के साथ 1 अप्रैल से UP स्कूलों में बड़े बदलाव: टाइमिंग से लेकर नियमों तक जानें क्या-क्या बदलेगा

UP New Academic Session: उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में प्रार्थना सभा…

March 27, 2026

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026