Categories: देश

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDIA, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों पर नतीजे शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे.

Published by JP Yadav

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर सोमवार (16 मार्च, 2026) सुबह से ही मतदान जारी है. ज्यादातर सीटों पर नतीजे स्पष्ट हैं, लेकिन बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. दरअसल, राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव होना था, लेकिन  26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. इस बीच बिहार, ओडिशा और हरियाणा में क्रॉस-वोटिंग की संभावना से नतीजों में उलटफेर के आसार बन रहे हैं. यह भी अहम बात है कि तीनों ही राज्यों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान के बाद वोटों की गिनती सोमवार को शाम 5 बजे से होगी. सभी सीटों पर नतीजे देर रात से पहले ही घोषित कर दिए जाएंगे.  

26 उम्मीदवार निर्विरोध विजेता घोषित

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव होना था, लेकिन  26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. इनमें भारतीय जनता पार्टी के 7 और कांग्रेस को 5 उम्मीदवार शामिल हैं. इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के चार उम्मीदवारों के अलावा तमिलनाडु में सत्तासीन डीएमके के तीन और शिवसेना, आरपीआई (ए), एनसीपी, एनसीपी (एसपी), एआईएडीएमके, पीएमके और यूपीपीएल के एक-एक उम्मीदवार भी निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं. निर्विरोध चुने जाने वालों में शरद पवार, अभिषेक सिंहवी, तिरुचि शिवा और विनोद तावड़े जैसे 26 नाम शामिल हैं.

Related Post

बिहार में 5वीं सीट पर है कड़ा मुकाबला

बिहार के 4 उम्मीदवारों नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन और शिवम कुमार का जीतन तय है, जबकि पांचवीं सीट पर लड़ाई जारी है. पांचवीं सीट पर NDA के उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन समर्थित एडी सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है.  

नीतीश कुमार पर सभी की नजरें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राज्यसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में नीतीश कुमार पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का एलान करके सबको चौंका दिया. राज्यसभा के लिए चुने जाने पर अप्रैल में ही बिहार का नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. बता दें कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से निर्वाचित 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त हो जाएगा.

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

LPG Gas Shortage: नींबू पानी पर ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, बिल देख हैरान रह गए लोग; सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

Lpg Crisis: आजकल शहरों में रसोई गैस (LPG) की भारी कमी हो गई है. जिसका…

March 16, 2026

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग ने लागू की आचार संहिता; इस दिन आएंगे नतीजे

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू…

March 16, 2026