Categories: देश

राजस्थान में बिछ गईं लाशें! बस में लगी ऐसी भयंकर आग…जिंदा जल गए 20 लोग, आखिर कैसे हुआ जैसलमेर हादसा?

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर ज़िले में मंगलवार दोपहर एक निजी बस आग की चपेट में आ गई. इस हादसे में कम से कम 20 यात्रियों की मौत हो गई और 16 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

Published by Heena Khan

Jaisalmer Bus Fire: राजस्थान में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. दरअसल, राजस्थान के जैसलमेर ज़िले में मंगलवार दोपहर एक निजी बस आग की चपेट में आ गई. इस हादसे में कम से कम 20 यात्रियों की मौत हो गई और 16 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा जैसलमेर-जोधपुर राजमार्ग पर उस समय हुआ जब बस 57 यात्रियों को लेकर जोधपुर जा रही थी. जानकारी के मुताबिक, पुलिस कथित तौर पर इस संभावना की जांच में जुट गई है कि बस में आग पटाखों के फटने से लगी हो. राजस्थान के मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर ने इस हादसे को लेकर कहा है कि मैंने अपने जीवन में ऐसा हादसा कभी नहीं देखा. बस में विस्फोट हुआ था. एफएसएल टीम जांच करेगी.

कैसे हुआ हादसा?

इस मामले को लेकर मंत्री ने आगे बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और जरूरी सभी जानकारी जुटाई जा रही है. जानकारी के मुताबिक जांच में पता चला है कि कुछ यात्री पटाखे लेकर जा रहे थे, जिससे आग लग गई और बस में विस्फोट हो गया. बस और उसमें रखा सामान पूरी तरह जल गया. इतना ही नहीं इस दौरान 20 लोगों की मौत भी हो गई. वहीं ये हादसा इतना भयानक था कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. 

Related Post

मिनटों में झुलस गए लोग

आपको बता दें इस हादसे को लेकर जैसलमेर पुलिस का कहना है कि बस दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से रवाना हुई थी. जैसे ही बस हाईवे पर आगे बढ़ी, ड्राइवर ने देखा कि बस के पिछले हिस्से से धुंआ उठ रहा है. इस दौरान उसने बस को रोकने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उसने पूरी बस को एक दम से अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोग और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. वहीं सेना के जवानों ने भी बचाव और राहत कार्यों में मदद की.

Aaj Ka Rashifal 15 October 2025: नौकरीपेशा लोगों को मिलेगी तरक्की, स्वस्थ का रखना होगा ध्यान, जानें यहां आज का राशिफल

Heena Khan

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026