Categories: देश

Unique village of Rajasthan: क्या आपने सुना है इस अनोखे गांव के बारे में, जहां नहीं होती चोरी? जानिए सुरक्षा का रहस्य

Unique village of Rajasthan: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का सारण खेड़ी गांव अपनी अनोखी परंपरा के लिए जाना जाता है, जहां पिछले 300 सालों से घरों में दरवाजे नहीं लगाए जाते. मान्यता है कि एक संत के आशीर्वाद के कारण यहां कभी चोरी नहीं होती.

Published by Ranjana Sharma

Unique village of Rajasthan: आज के दौर में जब लोग कुछ मिनट के लिए भी घर से बाहर निकलते हैं तो ताला लगाना नहीं भूलते, वहीं राजस्थान में एक ऐसा गांव है जहां घरों में दरवाजे ही नहीं लगाए जाते. हैरानी की बात यह है कि इसके बावजूद यहां आज तक चोरी की एक भी घटना सामने नहीं आई है. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का सारण खेड़ी गांव अपनी इसी अनोखी परंपरा के लिए जाना जाता है. इस गांव के किसी भी घर में दरवाजा नहीं है, लेकिन फिर भी यहां के लोग खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करते हैं.

300 साल पुरानी परंपरा

ग्रामीणों के अनुसार, यह परंपरा करीब 300 साल पुरानी है. मान्यता है कि एक संत महात्मा यहां तपस्या करने आए थे. गांव वालों ने उनकी सेवा की, जिससे प्रसन्न होकर संत ने आशीर्वाद दिया कि इस गांव में कभी चोरी नहीं होगी और दरवाजों की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Related Post

दरवाजा लगाने वालों के साथ हुईं घटनाएं

गांव के लोगों का कहना है कि बाद में कुछ परिवारों ने दरवाजे लगाने की कोशिश की, लेकिन उनके साथ कुछ न कुछ अनहोनी घटनाएं हुईं. इसके बाद से गांव में दरवाजे लगाने की परंपरा पूरी तरह खत्म हो गई. आज भी गांव के सभी घर बिना दरवाजों के हैं और ग्रामीणों का दावा है कि यहां कभी चोरी नहीं हुई. उनका कहना है कि अगर कोई चोरी के इरादे से आता भी है तो वह जल्द ही किसी न किसी वजह से पकड़ लिया जाता है.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

IIM Admission: क्या सिर्फ आईआईएम ही सफलता का रास्ता? यहां से पढ़ाई कर भी मिल सकती है बड़ी नौकरी

IIM Admission: प्रबंधन की पढ़ाई के लिए सिर्फ शीर्ष संस्थानों पर निर्भर रहना जरूरी नहीं…

March 21, 2026

IPL 2026: KKR को लगी डबल चोट, हर्षित राणा के बाद अब ये तेज़ गेंदबाज़ भी टूर्नामेंट से बाहर

Akash Deep News: आकाश दीप को पिछले साल अबू धाबी में हुई मिनी नीलामी में…

March 21, 2026

IPL History: रवींद्र जडेजा का तूफान! जब एक ओवर में जड़ दिए 37 रन, आईपीएल का सबसे खतरनाक फिनिश

Ravindra Jadeja IPL 2026: उस वक्त चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे ऑलराउंडर रवींद्र…

March 21, 2026

क्या है यूरोपियन क्रिकेट T10, इंस्टाग्राम पर जमकर क्यों वायरल हो रही हैं हर क्लिप?

European Cricket T10 Viral Video: यूरोपियन क्रिकेट T10 की शुरुआत जुलाई 2019 में हुई थी.…

March 21, 2026

KELME का भारत में प्रवेश

LtoR: Shiv Kumar Sharma, Director Kelme India; Ranjit Singh, Director, Kelme India; Pradip Neaupane, Kelme…

March 21, 2026