Categories: देश

3 राज्यों की 6 जगहों पर थी हत्या की प्लानिंग, राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा, लैपटॉप से निकले रहस्य

Raja Raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं और अब एक और  बड़ी सफलता  पुलिस को मिली है। पुलिस ने शिलोम उर्फ राज के घर से एक लैपटॉप और कुछ जेवरात बरामद किए हैं। जांच में पता चला है कि इसी लैपटॉप से ​​शिलांग ट्रिप की बुकिंग हुई थी, जहां राजा की हत्या की गई।

Published by

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं और अब एक और  बड़ी सफलता  पुलिस को मिली है। पुलिस ने शिलोम उर्फ राज के घर से एक लैपटॉप और कुछ जेवरात बरामद किए हैं। जांच में पता चला है कि इसी लैपटॉप से ​​शिलांग ट्रिप की बुकिंग हुई थी, जहां राजा की हत्या की गई। लैपटॉप की जांच में पता चला कि इसकी ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट थी। हालांकि पुलिस की साइबर टीम ने डिलीट हिस्ट्री रिकवर कर ली है। पता चला है कि ट्रिप के लिए शिलांग के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई शहरों की भी तलाशी ली गई थी।

पुलिस बताया कि सोनम और राज ने मिलकर करीब 6 शहरों की लिस्ट तैयार की थी। इन सभी शहरों में राजा की हत्या की योजना बनी थी। लेकिन आखिरकार सोनम की जिद पर शिलांग को फाइनल किया गया, क्योंकि सोनम पहले भी यहां आ चुकी थी और वो इस जगह को अच्छे से जानती थी।

लैपटॉप खोलेगा ने खोले कई रहस्य

शादी के 6 दिन बाद ही सोनम और राज ने राजा की हत्या के लिए शिलांग जाने की योजना बनाई थी। यह प्लानिंग पहले से तय थी और जगह का चुनाव भी सोच-समझकर किया गया था। लैपटॉप की गहन जांच में पुलिस को एक और बड़ी जानकारी मिली है। इस लैपटॉप में राज की मां के नाम की एक कंपनी के दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने कुछ वित्तीय डेटा भी बरामद किया है, जिसका इस केस से गहरा संबंध हो सकता है।

Related Post

8 दिनों में 5 देशों की यात्रा करेंगे PM Modi, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी लेंगे हिस्सा… विदेशी दौरे का पूरा शेड्यूल हुआ जारी

शिलोम लगातार कई संदिग्धों के संपर्क में था

जांच में यह भी सामने आया है कि शिलोम लगातार कई संदिग्धों के संपर्क में था। वह लगातार फोन पर बात कर रहा था और कई कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। फिलहाल शिलोम से क्राइम ब्रांच ऑफिस में गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और पुलिस इस हाई प्रोफाइल केस को जल्द सुलझाने की दिशा में काम कर रही है।

थप्पड़ ही थप्पड़… कानून के रक्षकों ने दुकानदार को सरेआम पीटा, गुंडई का Video Viral होते ही मचा बवाल!

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026