Categories: देश

Raja Raghuvanshi murder case: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश हुए सोनम और राज, जज के सामने कह दी ऐसी बात! 14 दिन के लिए बढ़ गई पुलिस रिमांड

Sonam Raghuvanshi News: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में कोर्ट ने मुख्य आरोपियों सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी। 4 जुलाई को कोर्ट ने यह फैसला सुनाया।

Published by

Sonam Raghuvanshi News: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में कोर्ट ने मुख्य आरोपियों सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी। 4 जुलाई को कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) तुषार चंदा के अनुसार आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेशी हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद  ही अदालत  हिरासत बढ़ाने के फैसले पर पहुंची।

NBT की रिपोर्ट के मुताबिक तुषार चंदा ने मीडिया को बताया कि कोर्ट ने जांच अधिकारी (आईओ) को जांच के लिए जरूरत पड़ने पर आरोपियों की पुलिस हिरासत  बढ़ाने की इजाजत दे दी।

बचाव में कुछ भी कहने से किया इनकार

जज ने दोनों आरोपियों से पूछा कि कोर्ट में उन्हें कुछ कहना है या नहीं। चंदा ने बताया कि, ‘दोनों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।’ पुलिस हिरासत बढ़ाए जाने के बाद अब शिलांग पुलिस केस को मजबूत बनाने पर काम करेगी। साक्ष्य जुटाने के बाद मामले पर शिलांग पुलिस की पकड़ मजबूत हो गई है।

लड़की के बाथरूम में कैमरा लगा मकान मालिक करता था ये काम, महिला ने किया ऐसा खुलासा, जान रेंट के मकान में रहने से पहले सोचेंगे 1000 बार

राजा के पिता ने सोनम से मिलने की इच्छा जताई

राजा रघुवंशी की हत्या मामले में उसके पिता अशोक रघुवंशी ने सोनम से मिलने और अपने बेटे की हत्या के पीछे की वजह जानने की इच्छा जताई है। राजा की हत्या 23 मई को हुई थी और उसका शव 2 जून को मेघालय की पहाड़ियों में मिला था। मेघालय पुलिस ने खुलासा किया था कि राजा की पत्नी सोनम ने ही उसकी हत्या की है, जिसके बाद राजा का परिवार हत्या के पीछे की वजह जानना चाहता है। परिवार ने सोनम और अन्य आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है, जिसे शिलांग पुलिस ने खारिज कर दिया है।

गर्लफ्रेंड ने फोन काटा तो 2 KM पैदल चलकर घर पहुंचा प्रेमी, फिर कैंची उठाकर ताबड़तोड़ गले पर किया वार, घर में बह गई खून की नदियां

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026