Categories: देश

Raj Thackeray Video: राज ठाकरे ने MNS को दी बेतुकी नसीहत: बोले- अब पिटाई करते वक्त वीडियो मत बनाना!

"वीडियो मत बनाओ जब मार रहे हो" MNS प्रमुख राज ठाकरे का ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें, उन्होंने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि "पिटाई करते समय वीडियो रिकॉर्ड न करें"।

Published by

Raj Thackeray Video: “वीडियो मत बनाओ जब मार रहे हो” MNS प्रमुख राज ठाकरे का ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें, उन्होंने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि “पिटाई करते समय वीडियो रिकॉर्ड न करें”। इस बयान के बाद एक्स पर राज ठाकरे ट्रेंड करने लगा है। यह टिप्पणी उस समय आई जब हाल ही में महाराष्ट्र में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा एक फूड स्टॉल वाले को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

बता दें, स्टॉल मालिक पर आरोप था कि उसने मराठी में बात नहीं की, इसी वजह से उसे थप्पड़ मारा गया। इसके बाद मनसे को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा और 7 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया।

राज ठाकरे का तंज या चेतावनी?

राज ठाकरे ने अपनी पार्टी की मीटिंग में कार्यकर्ताओं से कहा, “जो भी काम करना है करो, लेकिन पागलों की तरह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर मत डालो। पुलिस को सबूत दे रहे हो क्या?” राज ठाकरे के इस बयान को कई लोगों ने गंभीरता से लिया, तो कुछ ने इसे व्यंग्य के तौर पर देखा। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या वह हिंसा को रोकने की बात कर रहे हैं या बस वीडियो रिकॉर्डिंग से बचने की सलाह दे रहे हैं?

Related Post

विपक्ष और सोशल मीडिया का हमला

राजनीतिक विरोधियों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि हिंसा को रोकने की बात होनी चाहिए थी, न कि उसे छिपाने की। इस घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि “मराठी भाषा पर गर्व करना गलत नहीं, लेकिन भाषा के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी।”

भाईयों ने साझा किया मंच

करीब दो दशक बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम मोड़ देखने को मिला जब उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक ही मंच पर साथ नजर आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का स्वागत किया और गले मिलते हुए गर्मजोशी दिखाई। इस दृश्य से शिवसेना (उद्धव गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। शनिवार, 5 जुलाई को मंच साझा करने के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब वह और राज मिलकर मुंबई महानगरपालिका और राज्य की सत्ता पर नियंत्रण हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

वहीं, राज ठाकरे के इस बयान ने एक बार फिर मनसे की कार्यशैली और उनकी भाषा नीति को लेकर बहस छेड़ दी है। सवाल ये उठ रहा है कि क्या नेता हिंसा पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं, या सिर्फ उसका सबूत छिपाने की सलाह दे रहे हैं?

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026