Categories: देश

पहली बारिश कर गई सब बर्बाद, बाढ़ की चपेट में आए सैकड़ों घर, पानी-पानी हो गया पूरा इलाका

Yamunanagar Flood: हरियाणा में मानसून ने आते ही तबाही मचा दी है। दरअसल हाल ही में  हो रही बारिश ने यमुनानगर में सब कुछ तितर-बितर कर दिया है। जिसका सबसे ज्यादा नुकसान यमुनानगर में हुआ है।

Published by Heena Khan

Yamunanagar Flood: हरियाणा में मानसून ने आते ही तबाही मचा दी है। दरअसल हाल ही में  हो रही बारिश ने यमुनानगर में सब कुछ तितर-बितर कर दिया है। जिसका सबसे ज्यादा नुकसान यमुनानगर में हुआ है। इस बीच यहां लोगों के घरों में पानी घुस गया है। हालत ऐसे पैदा हो गए हैं कि लोग गाँव और अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

कितना हुआ नुक्सान?

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते बरसाती नदियां उफान पर हैं। जिसके चलते यमुनानगर में सोम और पथराला नदी के कारण दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से डूब गए हैं। इस बीच किसानों को भी अच्छा खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिसके चलते अन्नदाताओं की 500 एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। मौसम विभाग की लगातार चेतावनी और पूर्वानुमान के बावजूद प्रशासन की तरफ से बाढ़ की रोकथाम के लिए कोई कारगर उपाय नहीं किए गए हैं। इसके कारण हालात बेकाबू हो गए। 

Related Post

इस गाँव में आई आफत

यमुनानगर जिले के छछरौली कस्बे की बात करें तो यहां प्री-मानसून के आने के बाद से ही तबाही देखने को मिल रही है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण सोम और पठानाला नदियां उफान पर हैं। इन उफान पर आई नदियों के कारण किसानों और लोगों के घरों में पानी घुस गया है। ऐसे में लोगों के नुकसान का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है।  सोम और पठानाला नदियों का पानी उफान पर आकर खेतों में जा रहा है, जिसके कारण करीब 500 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है. सड़कें दरिया बन गई हैं।  सड़कों पर पानी होने के कारण लोगों खासकर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

Heena Khan
Published by Heena Khan
Tags: haryana

Recent Posts

Silver Rate Today: सोमवार को किसे लगा झटका, बढ़े या फिर घटे चांदी के दाम? नोट करें शहरों के रेट्स

वैश्विक स्तर पर आए बदलावे के चलते चांदी की कीमतों पर भी दबाव देखने को…

March 23, 2026

Pakistan Spy: आतंकवादी नहीं बन सकते वो जिन्हे नहीं आता ये काम? खुद जैश-ए-मोहम्मद ने दिया जिहादियों को फरमान

Pakistani Terrorist: पाकिस्तान न पहले कभी अपने नापाक इरादों से बाज आया है और न…

March 23, 2026

RBSE Board Result 2026: आज आने वाला है RBSE क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक जानें तरीका

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज क्ला 10 का रिजल्ट…

March 23, 2026

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना मुश्किल, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026