Categories: देश

Punjab Flood News: पंजाब में बाढ़ से 323 गांव हुए प्रभावित, पशुओं के लिए जी का जंजाल बनी ये आफत

Punjab Flood: पंजाब के गुरदासपुर जिले में बाढ़ की वजह से 323 गांव प्रभावित हुए हैं। इसकी वजह से लोगों के अलावा पशुओं को ज्यादा नुकसान हुआ है।

Published by Sohail Rahman

Punjab Flood Latest Updates: पिछले कुछ दिनों में रावी नदी के पानी से गुरदासपुर जिले के 323 गांव के प्रभावित होने की जानकारी सामने आ रही है। इन गांवों में 26,000 से ज्यादा लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ा है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ से हुए नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया गया है, जिसके अनुसार अब तक 5400 से ज्यादा लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला जा चुका है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जिले में 23 राहत शिविर बनाए गए हैं, जिनमें से 13 सक्रिय हैं। इन शिविरों में भोजन के अलावा प्राथमिक उपचार, सोने के लिए चटाई, सूखा राशन, बिस्कुट और छोटे बच्चों के लिए दूध भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

राहत और बचाव कार्य जारी

गुरदासपुर जिले में एनडीआरएफ की 6 टीमें, भारतीय सेना और बीएसएफ की 3 टीमें तैनात की गई हैं। पशुपालन विभाग की एक टीम राहत कार्यों में जिला प्रशासन की सहायता कर रही है। ये टीमें नावों व अन्य साधनों के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों तक पहुँच रही हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों तक 5000 से अधिक राहत किट पहुंचाई जा चुकी हैं।

Related Post

Maratha Reservation Protest: अनशन पर बैठे मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ी, कई आंदोलनकारियों का भी हुआ इलाज

बाढ़ के कारण पशुधन को हुआ नुकसान

बाढ़ के कारण पशुधन को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ के कारण 243 पशुओं की मौत हो चुकी है। पशुपालन विभाग ने विशेष टीमें बनाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर पशुओं को बचाने का काम किया है। जिला प्रशासन पशुओं को चारा उपलब्ध करा रहा है और पशु चिकित्सक भी पशुओं का उपचार कर रहे हैं। रावती नदी का जलस्तर कम हो गया है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी लगातार कम हो रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निवासी आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष नंबर 01874-266376 पर संपर्क कर सकते हैं।

नोएडा की जिस फैक्ट्री में बनता है ब्रह्मास्त्र, राजनाथ सिंह ने वहीं से पाकिस्तान को जमकर लगाई लताड़

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Nitish Kumar Program Bee Attack: नीतीश कुमार के कार्यक्रम में अफरा-तफरी, मधुमक्खियों ने किया अटैक; वायरल हुआ वीडियो

Nitish Kumar Program Bee Attack: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में उस समय…

April 14, 2026