Categories: देश

Premanand Maharaj Controversy: ‘गंदे आचरण वालों को सही…’, विवादित बयान पर घिरे प्रेमानंद महाराज ने अब ये क्या कह दिया, मचा हड़कंप!

Premanand Maharaj: उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से एक प्रवचन में अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी को सही बात समझाई जाए, तो उसे बुरा लगेगा।

Published by Ashish Rai

 Premanand Maharaj Controversy: संत प्रेमानंद महाराज महिलाओं के खिलाफ अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में हैं। उनके बयान के बाद लोग उनकी निंदा कर रहे हैं। वहीं, महिलाएं भी उनके बयान के खिलाफ हैं और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।

इस बीच, संत प्रेमानंद महाराज ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से एक प्रवचन में अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी को सही बात समझाई जाए, तो उसे बुरा लगेगा।

‘बाबू इनका काम तमाम कर दोगे क्या?’ पत्नी बनी राक्षसनी, देवर से ही करवाई पति की हत्या, लाश को लगाया ऐसे ठिकाने, जानकर कांप उठेगा हर मर्द

संत प्रेमानंद महाराज ने अपने बयान पर क्या कहा?

अपने विवादित बयान के कारण चर्चाओं और विवादों में आने के बाद, प्रेमानंद महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि लोगों की बुद्धि केवल भौतिक जगत को देखती है। अध्यात्म में बहुत कम लोग ही चल पाते हैं। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि नाली का कीड़ा नाली में ही सुख अनुभव करता है। अगर उसे अमृतकुंड में डाल दोगे, तो उसे अच्छा नहीं लगेगा।

Related Post

साथ ही, आगे बातचीत में उन्होंने कहा है कि जो लोग गंदा व्यवहार करते हैं, उन्हें सही प्रवचन बुरा लगेगा। उन्हें अच्छा नहीं लगेगा। तुम सब बच्चे हो। अब तुम खुद को सुधारने आए हो, अगर हम कठोर शब्द बोलेंगे तो तुम्हें सहना पड़ेगा, लेकिन अगर हम सही बात समझाएँगे तो तुम्हें बुरा लगेगा।

प्रेमानंद महाराज ने यह सलाह दी

अपने प्रवचन में लोगों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा है कि तुम बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड बनाना छोड़ दो, नशा मत करो और अपने माता-पिता की आज्ञा मानो। अगर तुम्हें यह बुरा लगेगा तो संत प्रवचन नहीं देंगे, फिर तुम कैसे जान पाओगे कि क्या अच्छा है और क्या बुरा।

उन्होंने आगे कहा कि तुम नए बच्चे हो, इस दुनिया में आए हो, तुम्हें खुशी चाहिए, अब अगर खुशी नशे, व्यभिचार, बुरे व्यवहार में है तो वह तुम्हें अवसाद में ले जाएगी, जो तुम्हें खुशी करने के लिए प्रेरित करेगी। ऐसी घटनाएँ घटेंगी, जो तुम्हें तरह-तरह के व्यवहार में फँसाएँगी और जेल भिजवा देंगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर तुम संतों, सद्गुरुदेव और शास्त्रों के वचनों का ध्यान करोगे तो माया नहीं रहेगी।

मनमोहन सरकार में ऐसा क्या हुआ कि फरार हो गए थे शिबू सोरेन, गंवानी पड़ी थी कोयला मंत्री की कुर्सी, अंदर की बात जान रह जाएंगे दंग

Ashish Rai

Recent Posts

High-level meeting of Chief Ministers: वेस्ट एशिया संकट पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों को दिए सख्त निर्देश

High-level meeting of Chief Ministers:  वेस्ट एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों…

March 27, 2026

UP New Academic Session: नए सत्र के साथ 1 अप्रैल से UP स्कूलों में बड़े बदलाव: टाइमिंग से लेकर नियमों तक जानें क्या-क्या बदलेगा

UP New Academic Session: उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में प्रार्थना सभा…

March 27, 2026

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026