Categories: देश

‘जो भारत का नागरिक नहीं है, उसके साथ…’, ममता दीदी के गढ़ से PM Modi की चेतावनी, घुसपैठियों की खैर नहीं!

PM Modi West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए घुसपैठियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीएम मोदी ने रैली के दौरान कहा कि टीएमसी ने घुसपैठियों के पक्ष में अभियान शुरू कर दिया है और देशभर में टीएमसी की साजिश का पर्दाफाश हो गया है।

Published by

PM Modi West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए घुसपैठियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीएम मोदी ने रैली के दौरान कहा कि टीएमसी ने घुसपैठियों के पक्ष में अभियान शुरू कर दिया है और देशभर में टीएमसी की साजिश का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल सरकार घुसपैठियों के समर्थन में खुलकर सामने आ गई है, लेकिन जो इस देश का नागरिक नहीं है, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में करीब 5,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें तेल और गैस, बिजली, रेल और सड़क से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। दुर्गापुर रैली में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राज्य की ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की गुंडागर्दी के कारण पश्चिम बंगाल में निवेश नहीं आ रहा है और राज्य का विकास नहीं हो रहा है।

घुसपैठियों को पीएम मोदी की चेतावनी

रैली में पीएम मोदी ने घुसपैठियों को कड़ी चेतावनी दी है। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज देश के सामने टीएमसी की साजिशें उजागर हो गई हैं कि उसने घुसपैठियों के पक्ष में एक नया अभियान शुरू कर दिया है। वे देश की संवैधानिक संस्थाओं को भी चुनौती दे रहे हैं। टीएमसी अब खुलकर उनके समर्थन में आ गई है।’ पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘लेकिन मैं दुर्गापुर रैली से खुले तौर पर कह सकता हूँ कि जो भारत का नागरिक नहीं है, जिसने घुसपैठ की है, उनके साथ भारत के संविधान के तहत न्यायसंगत तरीके से निपटा जाएगा।’

ममता सरकार पर निशाना साधा

प्रधानमंत्री ने रैली की शुरुआत माँ दुर्गा और माँ काली के जयकारों के साथ की। विकास परियोजनाओं का ज़िक्र करते हुए पीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा के बड़े सपने हैं। उन्होंने कहा, ‘भाजपा एक विकसित पश्चिम बंगाल बनाना चाहती है। भाजपा एक समृद्ध पश्चिम बंगाल बनाना चाहती है। ये सभी परियोजनाएँ इन्हीं सपनों को पूरा करने का एक प्रयास हैं।’

Related Post

केजरीवाल की AAP ने इंडिया ब्लॉक को किया बाय-बाय, विपक्ष को लगा बड़ा झटका…आखिर क्या है इस फैसले के पीछे की वजह?

पीएम मोदी ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय था जब पश्चिम बंगाल उद्योग का केंद्र था, लेकिन आज यहां के युवा पलायन को मजबूर हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘यहां की टीएमसी सरकार बंगाल के विकास के सामने दीवार बनकर खड़ी है। जिस दिन यह दीवार गिर जाएगी, उसी दिन से बंगाल विकास की नई गति पकड़ लेगा। असली बदलाव तो तभी आएगा जब टीएमसी सरकार जाएगी।’

केजरीवाल की AAP ने इंडिया ब्लॉक को किया बाय-बाय, विपक्ष को लगा बड़ा झटका…आखिर क्या है इस फैसले के पीछे की वजह?

Published by

Recent Posts

Silver Rate Today: सोमवार को किसे लगा झटका, बढ़े या फिर घटे चांदी के दाम? नोट करें शहरों के रेट्स

वैश्विक स्तर पर आए बदलावे के चलते चांदी की कीमतों पर भी दबाव देखने को…

March 23, 2026

Pakistan Spy: आतंकवादी नहीं बन सकते वो जिन्हे नहीं आता ये काम? खुद जैश-ए-मोहम्मद ने दिया जिहादियों को फरमान

Pakistani Terrorist: पाकिस्तान न पहले कभी अपने नापाक इरादों से बाज आया है और न…

March 23, 2026

RBSE Board Result 2026: आज आने वाला है RBSE क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक जानें तरीका

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज क्ला 10 का रिजल्ट…

March 23, 2026

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना मुश्किल, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026